बहराइच: कॉलेज की जमीन बेचने वाले प्रबंधक पर दर्ज होगा मुकदमा, जांच में सामने आया फर्जीवाड़ा
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के नवाबगंज में स्थित जवाहर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की 100 बीघे जमीन बेचने के मामले में प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है। शिक्षा निदेशक के आदेश पर डीआइओएस ने एसपी को पत्र भेजा है। हालाकि तीन दिनों से पत्र पर पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया …
बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के नवाबगंज में स्थित जवाहर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज की 100 बीघे जमीन बेचने के मामले में प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश जारी हुआ है। शिक्षा निदेशक के आदेश पर डीआइओएस ने एसपी को पत्र भेजा है। हालाकि तीन दिनों से पत्र पर पुलिस ने कोई संज्ञान नहीं लिया है।
बहराइच के नानपारा तहसील अंतर्गत नवाबगंज में जवाहर लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज संचालित है। इंटर कॉलेज के नाम ग्रामीणों ने जमीन दान की थी। मोतीपुर तहसील के लालपुर चंदाझार गांव में विद्यालय के नाम 100 बीघा जमीन दर्ज थी। इस जमीन को विद्यालय के प्रबंधक मिथिलेश सिंह ने कूटरचित दस्तावेजों के सहारे तीन वर्ष पूर्व बेच दिया था। इसकी शिकायत रूपईडीहा थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी कन्हैया वर्मा ने डीआईओएस से की, लेकिन तत्कालीन डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने कार्रवाई नहीं की।
हालाकि जांच शुरू होने पर इंटर कॉलेज के प्रबंधक ने प्रबंध समिति की बैठक कर प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद वर्मा को पद से हटा दिया। इसके बाद मामला तूल पकड़ लिया। जमीन बिक्री की जांच शिक्षा निदेशक प्रयागराज को सौंपी गई। जांच में जमीन बिक्री का फर्जीवाड़ा सामने आने पर जांच अधिकारी ने डीआइओएस को तत्काल प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। डीआईओएस ने पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह को पत्र भेजकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
गलत तरीके से काॅलेज की जमीन बिक्री की गई है। जांच में तथ्य सामने आया है। शिक्षा निदेशक के आदेश पर एसपी को पत्र भेजा गया है…चंद्रपाल, डीआइओएस, बहराइच।
यह भी पढ़ें:-भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका: टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, रोहित की जगह इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान
