रामपुर: कोहरे के कारण काशीपुर मार्ग पर भिड़े वाहन, दो की हालत गंभीर
दढ़ियाल, अमृत विचार। बीती रात दढ़ियाल काशीपुर मार्ग पर कोहरा होने के कारण दो वाहनों की आमने सामने की भिड़त हो गई। जबकि ट्रक में पीछे से आकर एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर चौकी प्रभारी पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर …
दढ़ियाल, अमृत विचार। बीती रात दढ़ियाल काशीपुर मार्ग पर कोहरा होने के कारण दो वाहनों की आमने सामने की भिड़त हो गई। जबकि ट्रक में पीछे से आकर एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पाकर चौकी प्रभारी पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को काशीपुर उत्तराखंड में भर्ती कराया है।
बीती रात दढ़ियाल की ओर से एक ट्रैक्टर ट्राली में धान की बोरी भरकर ट्रैक्टर चालक काशीपुर की ओर जा रहा था। जबकि काशीपुर की ओर से ट्रक में सरिया भरकर ट्रक चालक भूरे खां निवासी गाजियाबाद मुरादाबाद की ओर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाहन चालक काशीपुर मार्ग पर बिजली घर के समीप पहुंचे तो दोनों वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।
कोहरा होने के कारण काशीपुर की ओर आ रहा रेत से भरा एक ट्रक सरिया वाले ट्रक से टकरा गया। जिसमें भूरा निवासी काशीपुर उत्तराखंड जावेद निवासी डूंगरपुर मुरादाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। काशीपुर मार्ग पर वाहनों की भिड़त की सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी सतीश कुमार पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए।
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद मार्ग पर लगे जाम को खुलवाया। गंभीर रूप से घायल भूरा निवासी काशीपुर जावेद निवासी डूंगरपुर मुरादाबाद को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से उत्तराखंड के काशीपुर में भर्ती कराया।जहां पर दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
