आज का राशिफल | 01 जनवरी, 2022

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज कार्यक्षेत्र में लोग आपका उपहास उड़ा सकते हैं। लेकिन आपको इन सबसे बेपरवाह रहते हुए सिर्फ काम पर ध्यान देना है। आज आपको नया काम भी शुरू करने से बचना चाहिए। जीवन साथी को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। वृष राशि आज महत्वपूर्ण आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब को लेकर …

मेष राशि

आज कार्यक्षेत्र में लोग आपका उपहास उड़ा सकते हैं। लेकिन आपको इन सबसे बेपरवाह रहते हुए सिर्फ काम पर ध्यान देना है। आज आपको नया काम भी शुरू करने से बचना चाहिए। जीवन साथी को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे।

वृष राशि

आज महत्वपूर्ण आयोजनों में सम्मिलित हो सकते हैं। जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवन साथी के साथ बिजनेस को लेकर प्लानिंग करेंगे। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर काफी एकाग्र रहेंगे।

मिथुन राशि

आज कार्यक्षेत्र में कर्मचारियों के साथ मीठी नोंक-झोंक हो सकती है। जो लोग घर से दूर रहते हैं वे आज छुट्टी ले सकते हैं। आज आप आराम करना पसन्द करेंगे। मन में किसी अप्रिय खबर की आशंका रहेगी।

कर्क राशि

आज नव विवाहित जोड़े धर्म-कर्म से अपने दिन की शुरुआत करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी व्यस्तता बढ़ने वाली है। इसके बावजूद आप दूसरों की मदद को तत्पर रहेंगे। लेकिन अपनी क्षमता से अधिक किसी की सहायता न करें।

सिंह राशि

आज आपके विरोधी मित्रता दिखाने का प्रयास करेंगे। अपनी दिनचर्या को संतुलित रखें। राजनीति और पर निन्दा आदि से दूर रहें। नसों में दर्द की शिकायत हो सकती है। नजदीकी संबंधियों से अपने संबंध अच्छे रखें।

कन्या राशि

आज नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी न होने दें। प्रेमी जन को आप गिफ्ट्स दे सकते हैं। अनुभवी व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। वरिष्ठ अधिकारी आपसे काफी इंप्रेस रहेंगे। यदि किसी इंटरव्यू में शामिल हो रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की संभावना प्रबल है।

तुला राशि

आज साझेदारी से जुड़े हुए कार्यों में अच्छी सफलता मिलेगी। लेकिन आपको पारदर्शिता अवश्य रखनी पड़ेगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। घर में आज कुछ पार्टी जैसा माहौल रहेगा। लोग आपको काफी सम्मान देंगे।

वृश्चिक राशि

आज लेखन कार्य में आप काफी रुचि लेंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को किसी बड़े प्रोग्राम में जुड़ने का अवसर मिलेगा। व्यापारिक सम्बन्धों का अच्छा लाभ उठायेंगे। आय के स्रोत काफी अच्छे रहेंगे।

धनु राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपको अपमानित हो सकता है। इसीलिए अपने विचारों को सबसे शेयर न करें। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। उधार धन देने से बचना चाहिए। ऑनलाइन कारोबार में नुकसान हो सकता है।

मकर राशि

आज कार्यक्षेत्र में आपको बड़ी ज़िम्मेदारी मिल सकती है। कला और संगीत में आप काफी रुचि लेंगे। आप सभी काम बेहतरीन तरीके से कर पाएंगे। बड़े भाई-बहनों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। बच्चों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।

कुंभ राशि

आज आप कुछ नया और रचनात्मक कार्य करने को प्रेरित होंगे। नौकरीपेशा लोग अतिरिक्त आय के लिये कुछ नए स्रोत ढूंढ सकते हैं। व्यवसाय में खर्चे बढ़ेंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों को आज पार्टी दे सकते हैं। प्रेमी जन के साथ एकान्त में समय बिता सकते हैं।

मीन राशि

आज आपको इस क्षमता का आज लाभ मिलेगा। जॉब में आपके काम की प्रशंसा होगी। किसी मीटिंग के लिए जा रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में हो सकते हैं। बॉस आपकी पदोन्नति को लेकर चर्चा करेंगे। धीमे चल रहे निर्माण कार्यों में गति आएगी।