बरेली: कोरोना का खौफ, घर में केक काटकर युवा बोले- Happy New Year 2022

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत बिचार। नए साल के स्वागत को उल्लास से लबरेज लोग देर रात तक जश्न में डूबे रहे। शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने डीजे की धुन पर थिरक कर साल 2021 को विदाई दी और 2022 का स्वागत किया। आधी रात घड़ी में जैसे ही 12 बजे, वैसे ही पटाखों के धूमधड़ाके …

बरेली, अमृत बिचार। नए साल के स्वागत को उल्लास से लबरेज लोग देर रात तक जश्न में डूबे रहे। शहर में विभिन्न स्थानों पर लोगों ने डीजे की धुन पर थिरक कर साल 2021 को विदाई दी और 2022 का स्वागत किया। आधी रात घड़ी में जैसे ही 12 बजे, वैसे ही पटाखों के धूमधड़ाके से शहर गूंज उठा। रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान सतरंगी हो गया।

देर रात तक शहर के चुनिंदा होटलों, क्लबों में पार्टियों का दौर चलता रहा। लोगों ने डीजे की धुन पर जमकर मस्ती की। हैप्पी न्यू ईयर बोलकर एक-दूसरे को नए साल की बधाई दी।

रथ यात्रा ने धूमिल कर दिए जश्न
देर रात सड़कों पर चहल-पहले देखने को मिली। पूरी नाथनगरी नए साल के आगमन की खुशी में डूबी रही। जश्न का दौर देर शाम से ही शुरू हो गया था। शहर के होटलों, रेस्टोरेंट व हाईवे के ढाबों में भी लोगों की भीड़ देखने को मिली। रात 12 बजे के बाद इंटरनेट मीडिया पर लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी। जबकि पार्टी का दौर देर रात तक चलता रहा।

रात को घड़ी की सुई जैसे ही 12 के काटे पर आई, सभी ने हैप्पी न्यू ईयर कहकर एक-दूसरे को गले लगाकर बधाई दी। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो से लेकर मैसेज भेजने वालों का तांता लगा रहा। गौर करने बाली बात ये रही कि शनिवार को ग्रह मंत्री अमित शाह का रोड शो प्रस्तावित था, जिस कारण पुलिस प्रशासन मुस्तेद था इसलिए नए साल के जश्न को ग्रहण लग गया।

संबंधित समाचार