जूडो प्रतियोगिता में स्टेट चैंपियन बना मुरादाबाद, खिलाड़ियों ने जीते 10 मेडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता बालक-बालिका वर्ग में 10 मेडल के साथ महानगर स्टेट चैंपियन बना है। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश जूडो संघ के समन्वय से दो दिवसीय राज्यस्तरीय जूडो जूनियर बालक व बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता 27 और 28 दिसंबर को हुई। इसमें मुरादाबाद …

मुरादाबाद,अमृत विचार। राज्यस्तरीय जूडो प्रतियोगिता बालक-बालिका वर्ग में 10 मेडल के साथ महानगर स्टेट चैंपियन बना है। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय व उत्तर प्रदेश जूडो संघ के समन्वय से दो दिवसीय राज्यस्तरीय जूडो जूनियर बालक व बालिका प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता 27 और 28 दिसंबर को हुई। इसमें मुरादाबाद से सभी वर्गों में खिलाड़ियों ने प्रतिनिधित्व किया। इसमें 100 प्लास किलोग्राम भार में मुरादाबाद के रोहन विश्नोई ने पहले स्थान पाया व गोल्ड हासिल किया।

100 किलोग्राम भार में विधान कुमार व 81 किलोग्राम भार में अभिषेक चौधरी प्रथम रहे। शानदार प्रदर्शन कर मुरादाबाद के ये तीनों खिलाड़ी गोल्ड झटकने में कामयाब रहे। वहीं, 66 किलोग्राम भार में मुरादाबाद के स्पर्श सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में सपना कश्यप व 78 किलोग्रा भार वर्ग में गार्गी शर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। पुष्पांजलि सिंह 78 किलोग्राम से कम भार वर्ग में द्वितीय स्थान पर रहीं।

शानदार प्रदर्शन की बदौलत इन चारों खिलाड़ियों को सिल्वर मेडल मिला। बालक वर्ग में 60 किलोग्राम भार वर्ग में मुरादाबाद के राजीव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रभा दिवाकर व शिवानी कुमारी को भी प्रतियोगिता में अपने अच्छे प्रदर्शन पर ब्रॉन्ज मेडल मिला है। मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों की हौसला अफजाई के लिए मुरादाबाद स्पोर्ट्स सोनकपुर स्टेडियम में कार्यक्रम किया गया। इसमें क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, उप क्रीड़ा अधिकारी अश्वनी त्यागी, जूडो प्रशिक्षक कंचन सैनी, जिला जूडो संघ के सचिव सुहेल अहमद, जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. अजय पाठक व धीरज सिंह रहे।

संबंधित समाचार