मृणाल ठाकुर हुईं कोरोना पॉजिटिव, इंस्टा स्टोरी के जरिए फैंस को दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। बेबो यानि करीना कपूर खान,अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर के बाद कल खबर आई कि बॉलीवुड कि डांसिंग क्वीन नोरा फतेही भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। इसी बीच एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर …

मुंबई। कोरोना महामारी अपने पैर पसारते हुए अब फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में भी पहुंच गया है। बेबो यानि करीना कपूर खान,अमृता अरोड़ा, अर्जुन कपूर के बाद कल खबर आई कि बॉलीवुड कि डांसिंग क्वीन नोरा फतेही भी कोविड की चपेट में आ गई हैं। इसी बीच एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में कोरोना का कहर दिखा और खबर आ रही है कि मृणाल ठाकुर भी कोविड की चपेट में आ गई हैं।

पिछले कुछ दिनों से मृणाल ठाकुर शाहिद कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘जर्सी’ के प्रमोशन में व्यस्त चल रही थीं। इसी सिलसिले में उन्हें इधर-उधर ट्रेवल करना पड़ रहा था। अच्छी बात ये है कि मृणाल को कोविड होने के बावजूद बहुत हल्के लक्षण होने की जानकारी है। वो अपना अच्छे से ध्यान रख रही हैं।

एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी फैंस को दी। पोस्ट में लिखा कि  मैं कोविड 19 पॉजिटिव पाई गई हूं। अभी मुझमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं। लेकिन मैं ठीक फील कर रही हूं। मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। डॉक्टर और हेल्थ प्रोफेशनल्स के द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल को मैं फॉलो कर रही हूं। अगर आप में से कोई मेरे संपर्क में आया हो तो प्लीज अपना कोरोना टेस्ट करा लें। सभी सुरक्षित रहें।

Covid-19 New Variant: ओमिक्रॉन ने पसारे अपने पैर, अर्जुन बिजलानी हुए नए वैरिएंट से संक्रमित

खतरों के खिलाड़ी-11 के विनर और टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने हाल ही में कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी। अब खबरें आ रही हैं कि एक्टर कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित हो गए हैं। अर्जुन बिजलानी की कोरोना रिपोर्ट 6 दिन पहले आई थी। लेकिन एक्टर के ओमिक्रॉन होने का खुलासा अब हुआ है।

पढ़ें- Covid-19 New Variant: ओमिक्रॉन ने पसारे अपने पैर, अर्जुन बिजलानी हुए नए वैरिएंट से संक्रमित

संबंधित समाचार