अयोध्या: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी इलाके से दो दिन से लापता एक युवक का शव शनिवार सुबह एक पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया। शव की शिनाख्त बरई कला निवासी पवन कुमार उर्फ मुन्ना रावत(28) पुत्र श्यामलाल के रुप में की गई है। पुलिस के मुताबिक शव बेगमगंज निवासी गुट्टू चौधरी …

अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी इलाके से दो दिन से लापता एक युवक का शव शनिवार सुबह एक पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया। शव की शिनाख्त बरई कला निवासी पवन कुमार उर्फ मुन्ना रावत(28) पुत्र श्यामलाल के रुप में की गई है।

पुलिस के मुताबिक शव बेगमगंज निवासी गुट्टू चौधरी के आम के बाग में फंदे से पाया गया है। चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। परिवारजनों ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में जानकारी हो सकेगी।

मृतक के परिवारजनों ने पुलिस को दी गयी तहरीर में लिखा है कि गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र राम कृपाल के साथ अंडे की दुकान पर कमीशन के आधार पर पर काम करता था। परिवारजनों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व पवन पर मुकेश कुमार पुत्र राम कृपाल,  आशीष पुत्र पप्पू द्वारा एक षडयंत्र के तहत मोबाइल की चोरी करने का आरोप लगाया गया था जिसके कारण भयवश युवक दो दिन से गायब था।

पढ़ें- बरेली वालों सावधान! तेजी से बढ़ रहा ‘कोरोना का खतरा’, मिले इतने पॉजिटिव

रविवार रात गांव से लगभग दो किमी की दूरी पर स्थित बेगमगंज शाही मार्ग पर स्थित गुट्टू चौधरी की बाग में हत्या कर आत्महत्या का रुप देते हुए लगभग दो फुट के अंगोछे से गला बांधकर पेड़ से लटका दिया गया।

इस सम्बंध में चौकी प्रभारी ने बताया पुलिस ने मिली तहरीर के अनुसार दोनों आरोपितों को हिरासत मे लेकर शव को पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है। घटना की छानबीन की जा रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

संबंधित समाचार