अखिलेश जी गरीबों पर बुलडोजर चलाने आ रहे हो क्या?…स्वतंत्र देव सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही जन विश्वास यात्रा के साथ यहां आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की 2022 के चुनाव लेकर अखिलेश यादव कह रहे हैं कि मैं आ रहा हूं यहां क्या करने आ रहे हो अखिलेश जी, गरीबों के ऊपर बुलडोजर चलाने आ रहे हो। तुम्हारी सरकार …

हैदरगढ़ (बाराबंकी)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही जन विश्वास यात्रा के साथ यहां आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की 2022 के चुनाव लेकर अखिलेश यादव कह रहे हैं कि मैं आ रहा हूं यहां क्या करने आ रहे हो अखिलेश जी, गरीबों के ऊपर बुलडोजर चलाने आ रहे हो। तुम्हारी सरकार ने गरीबों को क्या दिया। न ही गैस कनेक्शन दिया न ही आवास दिया न अन्य कोई विकास की योजना दिया है। इस बार न जातिवाद न वंशवाद न धर्म बाद इस बार योगी सरकार।

शनिवार को करीब 2 बजे हैदरगढ़ मुख्य चौराहा पर पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित द्वारा आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर बनवाया है इसलिए जनता जान चुकी है कि भाजपा ही हिंदू की पार्टी है और भाजपा में ही हिंदुस्तान सुरक्षित है । कहा भाजपा भारत माता की पार्टी है कांग्रेस साइकिल के निशान पर लक्ष्मी नहीं रहती है लक्ष्मी कमल के फूल पर रहती है। इससे पहले भाजपा विधायक बैजनाथ रावत और किसान मोर्चा के प्रदेश महासचिव रामबाबू द्विवेदी ने लाही बॉर्डर पर उनका फूल मालाओं के साथ हजारों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।

उसके बाद हैदरगढ़ महराजगंज सड़क पर पड़ने वाले विभिन्न गांवों के लोग सड़क पर आ गए और बैजनाथ विधायक स्वतंत्र देव सिंह के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया इस अवसर पूर्व विधायक सुंदरलाल दीक्षित, सुनील सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख, रामदेव सिंह, आर के चौधरी, संजय रावत, दिनेश रावत सिद्धौर ब्लाक प्रमुख ने भी अपने हजारों साथियों के साथ उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। इस मौके पर राजकुमार अग्रवाल शिव कुमार चतुर्वेदी, रामदेव सिंह आदि भाजपा के नेता मौजूद रहे। राम सनेही घाट में भी भाजपा नेताओं ने जन विश्वास यात्रा का भव्य स्वागत किया।

यह भी पढ़ें:-बरेली: मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा 13 वर्ष का किशोर, करंट लगने से 90 फीसदी जला, हालात गंभीर

संबंधित समाचार