अयोध्या: वांछित बदमाश को पुलिस ने गांजे के साथ किया गिरफ्तार
अयोध्या। पहले से आधा दर्जन केस में वांछित चल रहे शातिर बदमाश को गोसाईगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसके कब्जे से अवैध गांजा भी मिला। गोसाईंगंज कोतवाली पुलिस के अनुसार आधा दर्जन से अधिक केस में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपित का …
अयोध्या। पहले से आधा दर्जन केस में वांछित चल रहे शातिर बदमाश को गोसाईगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उसके कब्जे से अवैध गांजा भी मिला। गोसाईंगंज कोतवाली पुलिस के अनुसार आधा दर्जन से अधिक केस में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद आरोपित का चालान कर दिया। एसएचओ कृष्णकुमार मिश्र के मुताबिक कोतवाली इलाके के अचकवापुर पकरेला निवासी निवासी अनुज कुमार वर्मा उर्फ सिंटू (33) को रविवार देर रात गिरफ्तार किया गया है।
उसके पास से 12 सौ ग्राम गांजा बरामद गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया है आरोपी पर गोसाईंगंज थाने में गुंडा एक्ट, आर्म्स एक्ट, गैंगेस्टर एक्ट , आबकारी सहित कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपित काफी अर्से से वांछित चल रहा था।
पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव युवक का शव, हत्या की आशंका
अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के सत्ती चौरा चौकी इलाके से दो दिन से लापता एक युवक का शव शनिवार सुबह एक पेड़ पर फंदे से लटका पाया गया। शव की शिनाख्त बरई कला निवासी पवन कुमार उर्फ मुन्ना रावत(28) पुत्र श्यामलाल के रुप में की गई है। पुलिस के मुताबिक शव बेगमगंज निवासी गुट्टू चौधरी के आम के बाग में फंदे से पाया गया है। चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया है। परिवारजनों ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के बारे में जानकारी हो सकेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: फंदे से लटका मिला युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका
