बरेली: ओएचई लाइन चुराने वाले गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार, बरेली ही नहीं आस-पास के जिलों से भी चोरी करते थे तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के सिटी स्टेशन आरपीएफ ने शनिवार तड़के ओएचई लाइन चुराने वाले गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। युवक के पास से करीब 40 मीटर ओएचई लाइन का तार भी बरामद किया गया है। आरपीएफ ने आरोपी पर रेलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज …

बरेली, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के सिटी स्टेशन आरपीएफ ने शनिवार तड़के ओएचई लाइन चुराने वाले गैंग के एक आरोपी को गिरफ्तार किया। युवक के पास से करीब 40 मीटर ओएचई लाइन का तार भी बरामद किया गया है। आरपीएफ ने आरोपी पर रेलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

गैंग के दो आरोपी अंधेरे में हो गए फरार
दरअसल, सिटी स्टेशन आरपीएफ और सीआईबी को मुखबिर से सूचना मिली कि देवरनिया स्टेशन के पास करनपुर गांव की तरफ जाने वाली संपर्क रोड से एक गैंग के पास रेलवे के चुराए हुए करीब 40 मीटर वायर है। जिसके बाद टीम रात में रवाना हो गई। सुबह करीब 03:15 बजे अनस नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मगर अंधेरे का फायदा उठाकर गैंग के दो आरोपी मौके से फरार हो गए। आरपीएफ उनकी तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह बहेड़ी के उनई मकरूका गांव का रहने वाला है।

करीब 20 हजार रुपए की कीमत का था वायर
आरपीएफ की माने तो आरोपी के पास से एक वायर कटर, 10 मीटर ओएचई कांटेक्टर वायर और करीब 30 मीटर कटनरी वायर बरामद किया गया है। जिसकी कीमत करीब 30 हजार रुपए बताई जा रही है। फिलहाल आरपीएफ मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

कैसे काटते थे ओएचई का वायर
गिरफ्तार हुए आरोपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बरेली, पीलीभीत, टनकपुर, शाहजहांपुर, आदि किसी भी क्षेत्र में रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन का काम होता था। यह सब वहां पर पहुंचकर कटर की मदद से तार को काट लेते थे। और पिकअप में रखकर फरार हो जाते थे। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक सुशील कुमार , चंद्रवीर, रामविलास, सहायक उप निरीक्षक मनोज पांडेय, बृज मोहन शर्मा , का. राकेश यादव , का.हेमन्त कुमार

ये भी पढ़े-

बरेली: मालगाड़ी के ऊपर चढ़ा 13 वर्ष का किशोर, करंट लगने से 90 फीसदी जला, हालात गंभीर

संबंधित समाचार