बाराबंकी: जन विश्वास यात्रा में शक्ति प्रदर्शन की रही नेताओं में होड़, जमकर हुई नारेबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। शनिवार को यहां पहुंची जन विश्वास यात्रा के दौरान नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सामने शक्ति प्रदर्शन की होड़ रही। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के नाम जोड़कर प्रदेश अध्यक्ष के जिंदाबाद के नारे लगाए। रामनगर में होने वाली जनसभा में समय से प्रदेश अध्यक्ष के ना पहुंच पाने के कारण …

बाराबंकी। शनिवार को यहां पहुंची जन विश्वास यात्रा के दौरान नेताओं में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के सामने शक्ति प्रदर्शन की होड़ रही। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के नाम जोड़कर प्रदेश अध्यक्ष के जिंदाबाद के नारे लगाए। रामनगर में होने वाली जनसभा में समय से प्रदेश अध्यक्ष के ना पहुंच पाने के कारण कार्यक्रम में शामिल होने आए लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा।

प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अगुवाई मे जन विश्वास यात्रा दरियाबाद बदोसराय होते हुये रामनगर को जानी थी। वहां यूनियन इंटर कालेज रामनगर के मैदान मे कार्यक्रम प्रस्तावित था। जिसके लिये स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और लोगो की भारी भीड जुटा ली गयी।लेकिन यात्रा के काफी विलंब से आने पर सूर्य ढलते ही महिलाओ का समूह घर जाने लगा जिसे रोकने की आयोजको की लाख कोशिशों की मगर कोई रुकना नहीं चाहता था।जन विस्वास यात्रा के स्वागत में अपनी अपनी दावेदारी साबित करने की होड़ लगी थी।

चौक चौराहों से लेकर यात्रा के रास्तों को होर्डिंग बैनरों से सजाया गया सभी संभावित दावेदारों ने जितनी मेहनत से होर्डिंगों को सजाया था उनमे रामनगर विधानसभा के प्रबल प्रत्याशी रामबाबू द्विवेदी, सिद्धार्थ अवस्थी अलका मिश्रा कल्पना तिवारी, राधाकृष्ण मिश्र, आदि ने टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं ने बुढ़वल चौराहे को अपनी होर्डिंगों से जहाँ भगवा मय किया हुआ था वही कार्यक्रमस्थल पर क्षेत्रीय विधायक शरद कुमार अवस्थी ने अपनी बड़ी बड़ी होर्डिंगे स्वागत में लगा रखी थी। सभा स्थल पर भीड़ तो बहुत जुटी जिसमे ग्रामों में बने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की काफी भागीदारी रही।

देर शाम तक वह किसके प्रयास अथवा दबाव से बैठी रही यह तो वह महिलाएं ही बता सकती है लेकिन सूर्यास्त के बाद उनके भी धैर्य ने जबाब दे दिया।कई दिन पूर्व से इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये संभावित दावेदारों ने जहां दिन रात एक कर दिया वही भीषण ठण्ड मे देर शाम तक इन्तजार मे रहने वाली महिलाएं आयोजकों को कोसते हुये वापस लौट पड़े।टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं ने भी अपना दम खम अलग अलग दिखाने की होड़ दिखी अंधेरा होते-होते महिलाओं का समूह धीरे धीरे कम होने लगा।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: कूड़ा गाड़ी आती नहीं, सड़क किनारे कूड़ा फेंकने को मजबूर कई परिवार

संबंधित समाचार