अयोध्या: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे मार्ग पर रोडवेज वर्कशाप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अंबेडकर नगर जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र के दूल्हा पुर गांव निवासी …

अयोध्या। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के प्रयागराज हाईवे मार्ग पर रोडवेज वर्कशाप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

अंबेडकर नगर जनपद के सैदपुर थाना क्षेत्र के दूल्हा पुर गांव निवासी शशि कांत मिश्रा 24 वर्षीय पुत्र श्रीनिवास व उत्तम तिवारी 25 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार तिवारी बाइक से जा रहे थे। जैसे ही प्रयागराज हाईवे पर रोडवेज वर्कशॉप के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है और हालत गंभीर बताई जा रही है। पूराकलन्दर थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि इसकी तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।

साथी समागम में समां बांधेंगी शबीना अदीब

अयोध्या। सपा के साथी समागम का आयोजन रविवार को यहां देवकाली बाईपास स्थित एक रिजार्ट में होगा। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री लाल जी वर्मा व विशिष्ट अतिथि विजय शंकर तिवारी मौजूद रहेंगे। मुख्य वक्ता उदय प्रताप सिंह व अंतरराष्ट्रीय शायरा शबीना अदीब अपनी गजलों का जादू बिखेरेंगे। शनिवार को समाजवादी पार्टी की महानगर कमेटी ने कार्यालय पर सेक्टर पर्यवेक्षकों व वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर तैयारी बैठक की। आयोजक पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने बताया कि कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा।

पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-अयोध्या: साथी समागम में समां बांधेंगी शबीना अदीब 

संबंधित समाचार