अमरोहा : नौकरी का लालच देकर छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। एमए की छात्रा को नौकरी का लालच देकर दूधिया ने हवस का शिकार बना लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव चकोरी निवासी दूधिया देवेंद्र ने थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती को बैंक …
हसनपुर/अमरोहा/अमृत विचार। एमए की छात्रा को नौकरी का लालच देकर दूधिया ने हवस का शिकार बना लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चकोरी निवासी दूधिया देवेंद्र ने थाना सैदनगली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती को बैंक में नौकरी का लालच दिया। दूधिया ने नगर के मोहल्ले में एक मकान पर युवती को बुला लिया। युवती के साथ पहुंचे उसके पिता को कागजों की फोटो कॉपी कराने के लिए दूधिया ने भेज दिया। उसके बाद आरोपी दूधिया ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। गांव पहुंचकर युवती ने अपनी मां को पूरी घटना से अवगत करा दिया।
कोतवाली पहुंची युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दूधिया के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि गंगा स्नान पर भी आरोपी देवेन्द्र की महिलाओं से छेड़छाड़ करने पर पिटाई हुई थी। रजबपुर क्षेत्र में भी महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले हैं तथा अन्य स्थानों पर भी ऐसी की वारदातें उसके नाम हैं।
हसनपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके चौहान ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी दूधिया को हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा आरोपी देवेंद्र को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़ित युवती को मेडिकल कराने के लिए भेज दिया।
