मऊ की महिलाओं ने रक्तदान की अनोखी पहल के साथ मनाया नया साल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की कमी एक बड़ी समस्या को देखते हुये पिछले माह कुछ बच्चों की मौत के बाद मऊ की महिलाओं ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान कर नये साल का जश्न मनाया। शहर की दर्जन भर से अधिक महिलाओं ने इस अनूठी …
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त की कमी एक बड़ी समस्या को देखते हुये पिछले माह कुछ बच्चों की मौत के बाद मऊ की महिलाओं ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान कर नये साल का जश्न मनाया। शहर की दर्जन भर से अधिक महिलाओं ने इस अनूठी पहल के तहत तय किया कि इस वर्ष नया साल रक्तदान कर मनाएंगे। इस प्रतिबद्धता को पूरा करने के लिये महिलाओं की रक्तदान कर नया साल शुरु करने की पहल को लोग खूब सराह रहे हैं।
गौरतलब हो कि मऊ जनपद में 35 से अधिक बच्चे थैलेसीमिया रोग से पीड़ित हैं। इस रोग के कारण इनके शरीर में रक्त नहीं बनता है और खून की कमी की वजह से बच्चे विभिन्न रोगों के शिकार हो जाते हैं। रोगी बच्चों के परिजनों के लिये भी हर 15 दिन में एक से दो यूनिट तक रक्त की व्यवस्था करना मुश्किल भरा काम हो जाता है।
मऊ थैलेसीमिया वेलफेयर सोसाइटी की ओर से रक्तदान के लिए लोगों का आह्वान किया जाता है। जिससे बच्चों को जीवन प्राप्त हो सके। संस्था की महासचिव रवि खुशवानी ने बीते दिनों सोशल मीडिया पर रक्तदान की अपील की। इसका असर यह हुआ कि नगर की कुछ महिलाओं ने तय किया कि इस वर्ष रक्तदान करके नया साल मनाया जाएगा। जिसके तहत शनिवार को नगर स्थित शारदा नारायण ब्लड बैंक में उक्त महिलाओं द्वारा रक्तदान किया गया।
यह भी पढ़ें:-लखीमपुर-खीरी: मुलाकात का वक्त हुआ खत्म… कोरोना का खौफ, जेल प्रशासन ने बंदियों से मुलाकात पर लगाई रोक
