बरेली: रेलवे यूनियन में युवाओं की भागीदारी पर जोर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को नए साल के मौके पर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन बरेली शाखा के कार्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त मंडल समन्वयक दीपक यादव का सम्मान किया गया। संचालन शाखा मंत्री राजेश दुबे ने किया। इस दौरान युवाओं की संगठन में भागीदारी पर जोर दिया गया। एआईआरएफ …

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को नए साल के मौके पर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन बरेली शाखा के कार्यालय में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नवनियुक्त मंडल समन्वयक दीपक यादव का सम्मान किया गया। संचालन शाखा मंत्री राजेश दुबे ने किया। इस दौरान युवाओं की संगठन में भागीदारी पर जोर दिया गया। एआईआरएफ और एनआरएमयू सरकार से जो एनपीएस की लड़ाई लड़ रही है, उसमें युवाओं से साथ देने का आह्वान किया गया।

मंडल समन्वयक दीपक यादव ने कहा कि रेल मजदूरों का संगठन एक आंदोलन है, जो रेल कर्मचारियों की लड़ाई निरंतर लड़ रहा है। शाखा कोषाध्यक्ष सुशील अरोड़ा ने युवाओं से एकजुट रहकर संगठन का साथ देने की अपील की।

राजेश कुमार, रामकुमार, आर दीपक मिश्रा, श्याम सिंह, अनुज कुमार, मोहित कुमार, रामपुर ब्रांच के इसरार अहमद, युवा अध्यक्ष अमित शर्मा ने भी विचार रखे। शाखा अध्यक्ष मुशर्रफ खान, सैफ खान, अमित सक्सेना, जितेश मीना, यामीन चांद खान, रामकरण, रवि कुमार, अनुज कुमार, प्रमोद कुमार, शुभम यादव, संदीप कुशवाह आदि रहे।

संबंधित समाचार