बरेली: गृहमंत्री के काफिले के आगे दौड़ी गाय, मची अफरा-तफरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शुक्रवार को हुए रोड शो से पहले नगर निगम ने शहर में घूम रहे आवारा जानवरों को पकड़ने का अभियान चलाया था। इसके बावजूद एक सांड रोड शो में घुसने से भगदड़ मच गई थी। शनिवार को भी अमित शाह की सुरक्षा में सेंध लग गई। त्रिशूल …

बरेली, अमृत विचार। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के शुक्रवार को हुए रोड शो से पहले नगर निगम ने शहर में घूम रहे आवारा जानवरों को पकड़ने का अभियान चलाया था। इसके बावजूद एक सांड रोड शो में घुसने से भगदड़ मच गई थी। शनिवार को भी अमित शाह की सुरक्षा में सेंध लग गई। त्रिशूल एयरफोर्स जाते वक्त काफिले में डेलापीर चौराहे के पास अचानक एक गाय बीच में आ गई।

इससे अधिकारियों के होश उड़ गए। किसी तरह से गाय को रास्ते से हटाया गया। हालांकि फ्लीट के चालकों की सतर्कता के कारण हादसा टल गया। शनिवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार के घर से गृहमंत्री अमित शाह का काफिला त्रिशूल एयरफोर्स जा रहा था। काफिला जैसे ही डेलापीर चौराहे के पास पहुंचा तभी काफिले के आगे अचानक से एक गाय दौड़ने लगी।

तेज हूटर की आवाज सुनकर गाय सड़क पर और भी तेज दौड़ने लगी। उसके बाद काफिले में शामिल वाहनों की रफ्तार अचानक से धीमे हो गई। गाय को रास्ते से हटाने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

संबंधित समाचार