बरेली: 12 को यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राज्यपाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल होंगी। उनका कार्यक्रम बरेली पहुंच गया है। कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल राजकीय विमान से 12 जनवरी को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ से 11:15 बजे उड़कर त्रिशूल एयरफोर्स 11:35 बजे पहुंचेंगी। इसके बाद कार से महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड …

बरेली, अमृत विचार। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शामिल होंगी। उनका कार्यक्रम बरेली पहुंच गया है। कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल राजकीय विमान से 12 जनवरी को चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट लखनऊ से 11:15 बजे उड़कर त्रिशूल एयरफोर्स 11:35 बजे पहुंचेंगी।

इसके बाद कार से महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के लिए चलेंगी। 11:55 बजे राज्यपाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम हॉल पहुंचेंगी। यहां करीब 2 घंटे रुकने के बाद राज्यपाल 2:10 बजे एयरफोर्स के लिए कार से जाएंगी। 2:25 बजे राजकीय एयरक्राफ्ट से लखनऊ के लिए उड़ जाएंगी।

संबंधित समाचार