भारत में लगातार बढ़ रहे ओमिक्रोन के मरीज, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 27 हजार 553 केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 27 हजार 553 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 284 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 1525 मामले सामने आ चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब …

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 27 हजार 553 नए केस सामने आए हैं. वहीं, 284 लोगों की मौत हो गई. देश में अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 1525 मामले सामने आ चुके हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर एक लाख 22 हजार 801 हो गई है। वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 81 हजार 770 हो गई है।

ओमिक्रोन वेरिएंट से 1525 लोग संक्रमित हो चुके हैं। देश में इस वेरिएंट से संक्रमित राज्यों की संख्या 23 हो गई है। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और राजधानी दिल्ली में हैं। इसके बाद तीसरे नंबर पर गुजरात है। महाराष्ट्र में अबतक ओमिक्रोन से 460, दिल्ली में 351 और गुजरात में 136 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

ये भी पढ़े-

ड्रग्स केस में फरार चल रहे विक्रम मजीठिया की तस्वीरें वायरल, पुलिस ने पंजाब में कई जगह की छापेमारी

संबंधित समाचार