सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज लखनऊ में करेंगे चुनाव प्रचार
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को लखनऊ के दो विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित कर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।सपा के मीडिया प्रकोष्ठ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अखिलेश दिन में 11:00 बजे लखनऊ स्थित एचसीएल पहुंचेंगे। यहां …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को लखनऊ के दो विधानसभा क्षेत्रों में जनसभाओं को संबोधित कर पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे।सपा के मीडिया प्रकोष्ठ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अखिलेश दिन में 11:00 बजे लखनऊ स्थित एचसीएल पहुंचेंगे।
यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 11:30 बजे अमूल दुग्ध प्लांट भी जाएंगे। इसके बाद अखिलेश मोहनलालगंज विधानसभा क्षेत्र में कासिमपुर स्थित रोहतास मैदान में 11:45 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के बाद वह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर स्थित ग्राम, महुराकला के थाना गोसाईगंज में भगवान परशुराम जी के मंदिर में आयोजित पूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
यूपी चुनाव 2022: आगामी विधानसभा चुनाव के रण में उतरने को योगी तैयार, बोले- पार्टी जहां से कहेगी मैं वहां से चुनाव लडूंगा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात स्पष्ट किया कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लडेंगे। उन्होंने कहा कि वह कहां से चुनाव मैदान में उतरेंगे, इस बात का फैसला भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेतृत्व करेगा। योगी ने शनिवार शाम कुछ पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा, ”मेरे चुनाव लड़ने पर कोई संशय नहीं हैं। लेकिन मैं चुनाव कहां से लडूंगा इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। योगी इस समय उत्तर प्रदेश विधानपरिषद के सदस्य हैं। जब उनसे पूछा गया कि वह अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे या मथुरा से या गोरखपुर से, तब उन्होंने कहा, ”पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- यूपी चुनाव 2022: आगामी विधानसभा चुनाव के रण में उतरने को योगी तैयार, बोले- पार्टी जहां से कहेगी मैं वहां से चुनाव लडूंगा
