रायबरेली: तालाब में मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली। भदोखर के भखरवारा गांव में नित्यकर्म को निकले युवक की पैर फिसलने से तालाब में डूबने से मौत हो गई।देर रात रामकेवल 35 घर से 100 मीटर दूरी पर स्थित तालाब में शौच को गया था। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वह गहरे पानी में डूबा हुआ था। …
रायबरेली। भदोखर के भखरवारा गांव में नित्यकर्म को निकले युवक की पैर फिसलने से तालाब में डूबने से मौत हो गई।देर रात रामकेवल 35 घर से 100 मीटर दूरी पर स्थित तालाब में शौच को गया था। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। वह गहरे पानी में डूबा हुआ था।
परिजन व ग्रामीणों ने उसको जब बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बड़े भाई रामकेश ने थाने में राम केवल की पैर फिसलने से तालाब में डूबकर मौत होने की सूचना दी है। हल्का दरोगा मालिक राम ने बताया कि तालाब में डूबने से युवक की मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
रायबरेली: संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला महिला का शव
भदोखर के अनुरुद्धपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में महिला का फांसी के फंदे से शव लटका मिला। गांव निवासी सतेंद्र अपनी पत्नी रेखा बेटा शिवम के साथ रहते थे। शनिवार शाम को पति सतेंद्र व बेटा शिवम गेहूं के खेत में पानी लगाने चले गए। दस बजे के करीब जब पिता-पुत्र घर वापस लौटे तो दरवाजे की सिटकनी अंदर से बंद थी। आवाज देने से भी जब दरवाजा नहीं खुला तो शिवम ने किसी तरह से दरवाजा खोला तो देखा कि जीने की टीन शेड पर रखी बल्ली से दुपट्टे के सहारे मां रेखा 38 वर्ष का शव फांसी से लटका मिला। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- रायबरेली: संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला महिला का शव
