रायबरेली: उत्तर की हवा से बढ़ी गलन, गुनगुनी धूप से मिली राहत
रायबरेली। उत्तर की हवा का पूरा दबाव मैदानी भागों पर बन रहा है। इससे मैदानी भागों में उत्तराखंड से आने वाली बर्फीली हवा से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं कोहरा भी हो रहा है जिससे सुबह और रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। बताते हैं कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से …
रायबरेली। उत्तर की हवा का पूरा दबाव मैदानी भागों पर बन रहा है। इससे मैदानी भागों में उत्तराखंड से आने वाली बर्फीली हवा से कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। वहीं कोहरा भी हो रहा है जिससे सुबह और रात में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।
बताते हैं कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश से आने वाली बर्फीली हवा धीरे-धीरे मैदानी भागों में आने लगी है। इस कारण सुबह कोहरा पड़ रहा है और रात में तापमान नीचे गिर रहा है। हल्की बदली और धुंध होने से खासी गलन रही तथा कोहरा के कारण दृश्यता 5 मीटर रही।
रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा। वहीं सुबह से धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। साथ ही अन्य दिनों की तुलना में हवा की रफ्तार भी कम रही। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता का कहना है कि उत्तर की हवा से सर्दी बनी हुई है। इसका दबाव बन गया है। कुछ दिनों में कोहरा और घना होगा।
कोहरा से गेहूं को फायदा
कोहरा जितना पड़ेगा गेहूं की फसल बेहतर होगी। पिछले साल कम कोहरा पड़ा था जिस कारण गेहूं का दाना पतला था। हालांकि इस बार कोहरा समय से पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि यदि चिल्ला जाड़ा के 25 दिन कोहरा पड़ जाए तो फसल बहुत बेहतर होगी। जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश का कहना है कि अभी कोहरा जिस तरह से पड़ रहा है उससे फसल को लाभ है।
पढ़ें- भारत ने चीनी सब्सिडी पर डब्ल्यूटीओ की विवाद समाधान समिति के फैसले के खिलाफ की अपील
