बहराइच: बाग में फांसी लगाकर महिला ने दी जान, जानें पूरा मामला…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पारसोहर गांव निवासी महिला अपने खेत से वापस घर नहीं लौटी। पास में स्थित बाग में सागौन के पेड़ से महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जरवल रोड थाना अंतर्गत परसोहर गांव निवासी सुनीता (56) पत्नी राम कैलाश …

बहराइच। पारसोहर गांव निवासी महिला अपने खेत से वापस घर नहीं लौटी। पास में स्थित बाग में सागौन के पेड़ से महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जरवल रोड थाना अंतर्गत परसोहर गांव निवासी सुनीता (56) पत्नी राम कैलाश उर्फ मंगली मानसिक विक्षिप्त थी। पति राम कैलाश ने थाने में तहरीर देकर कहा है कि शनिवार को खेत जाने की बात कहकर पत्नी घर से गई। काफी देर तक वह वापस नहीं आई।

खोजबीन की गई तो गांव निवासी केशव राम अग्निहोत्री के बाग में सागौन के पेड़ से साड़ी के फंदे में सुनीता का शव लटका देखा। पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने पुलिस टीम को मौके पर भेजा।

पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतरवाया।इसके बाद शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक महिला कई माह से मानसिक बीमारी से परेशान थी। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दी है।

रायबरेली: संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला महिला का शव

भदोखर के अनुरुद्धपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में महिला का फांसी के फंदे से शव लटका मिला। गांव निवासी सतेंद्र अपनी पत्नी रेखा बेटा शिवम के साथ रहते थे। शनिवार शाम को पति सतेंद्र व बेटा शिवम गेहूं के खेत में पानी लगाने चले गए। दस बजे के करीब जब पिता-पुत्र घर वापस लौटे तो दरवाजे की सिटकनी अंदर से बंद थी।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक- रायबरेली: संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला महिला का शव

 

संबंधित समाचार