अयोध्या: जमीन पर अवैध कब्जेदारी में फंसे कांग्रेस नेता, प्रशासन ने भेजा नोटिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिला प्रशासन ने जमीन परअवैध कब्जेदारी के मामलें में एक कांग्रेस नेता को दस करोड़ पचास लाख की वसूली की नोटिस जारी की है। नोटिस जारी होने के बाद कांग्रेस नेता के पैरों तले जमीन खिसक गई है। जानकारी के अनुसार खेल मैदान के लिए आरक्षित भूमि रसूखदारों ने दबंगई के बल पर कब्जा …

अयोध्या। जिला प्रशासन ने जमीन परअवैध कब्जेदारी के मामलें में एक कांग्रेस नेता को दस करोड़ पचास लाख की वसूली की नोटिस जारी की है। नोटिस जारी होने के बाद कांग्रेस नेता के पैरों तले जमीन खिसक गई है। जानकारी के अनुसार खेल मैदान के लिए आरक्षित भूमि रसूखदारों ने दबंगई के बल पर कब्जा कर भवन निर्माण कर लिया। जिस पर वर्षो से अवैध रूप से कब्जा चल रहा है। अब प्रशासन अवैध कब्जेदारों से नुकसानी की वसूली करने की तैयारी कर रहा है। जिसके लिए राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत कार्रवाई की गई है।

रसूखदार लोगों पर बड़ी कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है।यह मामला मवई थाना क्षेत्र के नेवरा ग्राम पंचायत से जुड़ा हुआ है। विकास खंड मवई के ग्राम सभा नेवरा में खेल मैदान के नाम से आरक्षित भूमि गाटा संख्या 598 मि के भू भाग पर आरोप है कि ग्राम नेवरा निवासी कांग्रेसी नेता अकील खाँ ने अवैध रूप से कब्ज़ा कर पक्का मकान/दुकान निर्माण भी कर लिया है। जबकि अकील खाँ का पहले से गांव के अंदर आलीशान घर बना हुआ है।भूमि प्रबंधन समिति ने करीब 20 वर्षो से अधिक समय से कब्जा करने की रिपोर्ट सौंपी है।

जिस पर 52 लाख से अधिक रुपये का प्रतिवर्ष ग्राम पंचायत का नुकसान होने का आंकलन किया गया है।प्रशासन ने 20 वर्षो की क्षति को वसूलने के लिए नोटिस जारी किया है। नेवरा के सबसे बड़े रसूखदार के विरुद्ध हुई इस कार्रवाई से हड़कम्प मच गया है।वही अन्य अवैध कब्जेदारों में खलबली मच गई है। हालांकि प्रशासन द्वारा अभी तक खेल मैदान को खाली नही कराया गया है।

जिससे सरकारी भूमि अवैध कब्जेदारों के चंगुल से अभी तक मुक्त नही हो पाई है। रुदौली तहसीलदार प्रज्ञा सिंह ने बताया कि खेल के मैदान में कब्जा किया गया है। जिसकी क्षति के लिए वसूली करने के लिए नोटिस जारी की गई हैं। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही निर्धारित धनराशि की वसूली की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-युवाओं का मार्ग ही देश का मार्ग है, यही 21वीं सदी का मंत्र है: पीएम मोदी

संबंधित समाचार