सपा की उपलब्धियां गिना रही भाजपा : लालजी वर्मा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। समाजवादी पार्टी (सपा) ने साथी समागम कार्यक्रम के माध्यम से विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करके आने वाले इलेक्शन में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सपा की उपलब्धियों को गिना कर अपना बेड़ा …

अयोध्या। समाजवादी पार्टी (सपा) ने साथी समागम कार्यक्रम के माध्यम से विधानसभा चुनाव की तैयारियों को तेज करके आने वाले इलेक्शन में सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लालजी वर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सपा की उपलब्धियों को गिना कर अपना बेड़ा पार करने में जुटी हुई है। प्रदेश की जनता अब भाजपा के झूठ को अच्छी तरह पहचान गई है, जिसका जवाब आने वाले चुनाव में देगी।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उदय प्रताप सिंह ने शिरकत किया। आयोजक पूर्व मंत्री तेज नारायण पाण्डेय पवन ने इस विधानसभा चुनाव को आर पार की लड़ाई बताते हुए सभी को एकजुट होने का आह्वान भी किया। लालजी वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही वह दल है जिसने सर्व समाज को साथ लेकर उत्तर प्रदेश को बुलंदियों तक पहुंचाया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की नीतियों और रीतियों से आम जनमानस बेहद प्रभावित हैं और इस बार मन बना चुका है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव को एक बार फिर सत्ता की चाबी सौंपेगा।

इस बार समाजवादी पार्टी की पूरे प्रदेश में लहर चल रही है हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुफ्त बिजली और सिंचाई की व्यवस्था के नाम पर जो घोषणा की है उससे समाजवादी पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास और बढ़ा है। उदय प्रताप सिंह ने समाजवादी पार्टी को अब तक की सबसे बेहतरीन सरकार बताते हुए कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश एक बार फिर बुलंदियों को छू लेगा। अंतर्राष्ट्रीय कवियत्री शबीना अदीब ने भी समाजवादी पार्टी की सरकार को बनाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सपा ही वह दल है जो प्रदेश को और ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सक्षम है। पार्टी प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि साथी समागम कार्यक्रम में आज बड़ी तादाद में कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया। अतिथियों का तेज नारायण पांडे ने स्वागत किया। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन विधानसभा अध्यक्ष शिवबरन यादव पप्पू ने किया। मुख्य रूप से कवि जमेशद फैजाबादी, हामिद जाफर मिसम, छेदी सिंह, मनोज जायसवाल, रामअचल यादव, राहुल यादव पिंटू, टोनी सिंह, करन यादव व अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-हल्द्वानी: विधानसभा चुनाव में BJP और कांग्रेस के भाग्य पर जनता फेरेगी झाड़ू- समित टिक्कू

संबंधित समाचार