अयोध्या: स्थापना दिवस पर चाणक्य परिषद करेगा ब्राह्मण सम्मेलन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद अपने 28वें स्थापना दिवस पर विशाल ब्राह्मण सम्मेलन व खिचड़ी भोज का आयोजन करेगा। रविवार को सोहावल के सुचित्तागंज रेलवे फाटक के बगल स्थिति हनुमान गढ़ी पर बैठक की गई। 15 जनवरी को नन्दीग्राम भरतकुण्ड में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए परिषद के …

अयोध्या। अखिल भारतीय चाणक्य परिषद अपने 28वें स्थापना दिवस पर विशाल ब्राह्मण सम्मेलन व खिचड़ी भोज का आयोजन करेगा। रविवार को सोहावल के सुचित्तागंज रेलवे फाटक के बगल स्थिति हनुमान गढ़ी पर बैठक की गई।

15 जनवरी को नन्दीग्राम भरतकुण्ड में आयोजित होने वाले स्थापना दिवस की तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए परिषद के संरक्षक पंडित कृपा निधान तिवारी ने कहा परिषद का उद्देश्य ब्राह्मण समाज की एकता और समाज मे फैली कुरीतियों को दूर करते हुए शिक्षा और संस्कार को बढ़ावा देना है।

इसे मूलमंत्र बना कर परिषद के कार्यकर्ता रात दिन कार्य कर रहे हैं। जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद तिवारी, लखण धर तिवारी, सदानन्द पाण्डेय, राजनरायन तिवारी, द्वारिका प्रसाद पाण्डेय, करुणाकर पाण्डेय, विद्याधर तिवारी आदि सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग मौजूद रहे।

हरदोई: गंदगी फैलाने से मना करने पर पड़ोसियों ने ली युवक की जान, कुएं में मिला शव

गंदगी फैलाने से रोकने-टोकने के चलते पड़ोसियों ने युवक को पहले मारा-पीटा। इसके बाद उसे घसीटते हुए ले जा कर कुएं में फेंक दिया। जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घंटों मशक्कत करने के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। बताया गया है कि शाहाबाद कोतवाली के मगियावां गांव निवासी 35 बड़े भइया पुत्र जीवन लाल खेती-किसानी करता था। शनिवार की शाम बड़े भइया खाना खाने के बाद घर के बाहर अलाव ताप रहा था। इसी बीच उसके पड़ोसी छोटे के घर से गंदगी फैलाई गई।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- हरदोई: गंदगी फैलाने से मना करने पर पड़ोसियों ने ली युवक की जान, कुएं में मिला शव

संबंधित समाचार