महंगाई और बेरोजगारी का टूट गया है रिकॉर्ड : राजाराम पाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। ”अखिलेश संदेश यात्रा जात से जमात तक” लेकर यहां पहुंचे सपा के पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा है कि भाजपा सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी का रिकार्ड टूट गया है। रविवार को बीकापुर विधानसभा अंतर्गत विकासखंड सोहावल के ग्रामसभा मंगलसी में पहुंची यात्रा में समाजवादियों का हुजूम उमड़ा दिखाई दिया। इस दौरान उन्होंने …

अयोध्या। ”अखिलेश संदेश यात्रा जात से जमात तक” लेकर यहां पहुंचे सपा के पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा है कि भाजपा सरकार में मंहगाई और बेरोजगारी का रिकार्ड टूट गया है। रविवार को बीकापुर विधानसभा अंतर्गत विकासखंड सोहावल के ग्रामसभा मंगलसी में पहुंची यात्रा में समाजवादियों का हुजूम उमड़ा दिखाई दिया। इस दौरान उन्होंने बीकापुर विधानसभा के पूर्व विधायक आनंद सेन यादव द्वारा आयोजित सभा को सम्बोधित किया।

पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा वर्तमान योगी सरकार से छात्र, नौजवान, व्यापारी, किसान, महिलाओं के साथ-साथ हर वर्ग पीड़ित है। मंहगाई और बेरोजगारी ने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। उन्होंने कहा जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। पूर्व विधायक आनंद सेन ने कहा योगी सरकार में हर वर्ग पीड़ित। सुल्तानपुर की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी पाल ने कहा सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा शोषण हुआ है।

यह भी पढ़ें:-मिशन 2022: केजरीवाल ने किया तीखा वार, कहा- पिछली सरकारों ने बनवाए शमशान-कब्रिस्तान, हमें मौका दो स्कूल-अस्पताल बनवा देंगे

अध्यक्षता डॉ अमरनाथ पाल और संचालन बीकापुर विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल ने किया। बीकापुर विधानसभा प्रभारी एजाज़ अहमद, ज़िला उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाल, डॉ बैजनाथ पाल, अमरनाथ पाल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राशिद जमील, उमा शंकर पाल, जिला उपाध्यक्ष ईश्वर लाल वर्मा, युवजन सभा के जिला अध्यक्ष जय सिंह यादव, यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष मोहम्मद शोएब खान, नरेंद्र यादव ने भी सभा सम्बोधित की। मसौधा ब्लाक अध्यक्ष वर्मा, राकेश कुमार पाल, महेंद्र पाल, ओम प्रकाश पाल, शिव कुमार पाल, राम कुमार पाल समेत भारी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: गुरुद्वारा में अब मशीन से बनेंगी रोटियां, एक घंटे में निकलेंगी 700 गर्मागरम रोटियां

संबंधित समाचार