मुरादाबाद : कल से किशोर करा सकेंगे टीकाकरण, जानिए किन जगहों पर होगा वैक्सीनेशन
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के आठ सहित जिले के 24 बूथों पर सोमवार से 15-18 वर्ष के किशोरों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इन्हें कोवैक्सीन की डोज लगेगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। सुबह 10 बजे से शाम चार-पांच बजे तक बूथों पर टीका लगेगा। शहर में …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर के आठ सहित जिले के 24 बूथों पर सोमवार से 15-18 वर्ष के किशोरों को कोरोना से बचाने के लिए टीकाकरण किया जाएगा। इन्हें कोवैक्सीन की डोज लगेगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। सुबह 10 बजे से शाम चार-पांच बजे तक बूथों पर टीका लगेगा।
शहर में 15-18 वर्ष के किशोरों को टीका लगाने के लिए जिला महिला अस्पताल, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोठीवाल नगर, नया गांव, बंगला गांव, कटघर, गुलाब बड़ी, मझोला, रेलवे हॉस्पिटल को चयनित किया गया है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र में भोजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बुढ़हनपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बिलारी में सीएचसी और कुढफतेहगढ़, डिलारी ब्लॉक में अलियाबाद और शंकर विश्नोई में टीका लगेगा।
सीएचसी कांठ, कोठी, ताजपुर में पाकबड़ा, अगवानपुर, मूंढापांडे सीएचसी व दलपतपुर, ठाकुरद्वारा ब्लॉक में शरीफनगर और ठाकुरद्वारा स्वास्थ्य केंद्र पर बने बूथ पर टीका लगेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपक वर्मा ने बताया कि टीकाकरण के लिए 10 जनवरी तक कोविन एप पर ऑनलाइन पंजीकरण कराया जा रहा है।
किसी ने पहले से स्लाट बुकिंग नहीं कराई है तो उसका बूथ पर ही पंजीकृत मोबाइल नंबर से कोविन एप पर पंजीकरण कर टीका लगाया जाएगा। किशोरों को आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक या कॉलेज द्वारा जारी प्रमाण पत्र साथ रखना और दिखाना होगा। पंजीकरण के लिए मोबाइल नंबर भी जरूरी है।
