मुरादाबाद : मेडिकल स्टोर संचालक से लूट का एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक से हुई एक लाख 40 हजार रुपये की लूट का खुलसा कर दिया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से 21 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपी को अदालत …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पाकबड़ा पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक से हुई एक लाख 40 हजार रुपये की लूट का खुलसा कर दिया है। आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से 21 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। आरोपी के दो साथी पुलिस को चकमा देकर भाग निकले। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

नया मुरादाबाद के सुपरटेक अपार्टमेंट स्थित फ्लैट नम्बर 1003 निवासी प्रमोद श्रीवास्तव का बसपा कार्यालय के समीप मेडिकल स्टोर है। वह सात दिसम्बर की शाम लगभग पांच बजे अपने मेडिकल स्टोर पर अकेले बैठे थे। तभी सफेद रंग की अपाचे बाइक से तीन बदमाश आये। उन्होंने दवाई विक्रेता प्रमोद श्रीवास्तव से तमंचे के बल पर एक लाख 40 हजार रुपए लूट लिए और फरार हो गए थे।

प्रमोद श्रीवास्तव की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नया मुरादाबाद में हर्बल पार्क के पास घूम रहे तीन बदमाशों को घेर लिया। पुलिस को चकमा देकर दो बदमाश भागने में सफल हो गए जबकि एक को पुलिस ने दबोच लिया।

पकड़े गए बदमाश ने पूछताछ में अपना नाम शुएब अख्तर उर्फ मिक्की पुत्र शकील अहमद निवासी शनिवार का बाजार पाकबड़ा बताया। पुलिस ने शुऐब के पास लूट की रकम में 21 हजार 150 रुपए बरामद किये। उसने अपने फरार साथियों के नाम शोभित सिंघल उर्फ बनिया ओर शिव कुमार उर्फ शिवा निवासी बरेली बताए हैं। पुलिस ने रविवार को लूट के आरोपी शुएब अख्तर उर्फ मिक्की को जेल भेजकर घटना का खुलासा कर दिया है।

संबंधित समाचार