संभल में अवैध खनन पर कार्रवाई, सात ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी सीज
असमोली/संभल/अमृत विचार। ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के एक श्मशान घाट के पास शनिवार देर रात जेसीबी और ट्रैक्टरों से बड़े पैमाने पर सफेद बालू का खनन हो रहा था। मुखबिर की सूचना पर डीएम ने खनन अधिकारी को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया। खनन अधिकारी ऐचोड़ा कम्बोह थाने की पुलिस को साथ लेकर मौके …
असमोली/संभल/अमृत विचार। ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के एक श्मशान घाट के पास शनिवार देर रात जेसीबी और ट्रैक्टरों से बड़े पैमाने पर सफेद बालू का खनन हो रहा था। मुखबिर की सूचना पर डीएम ने खनन अधिकारी को मौके पर पहुंचने का आदेश दिया। खनन अधिकारी ऐचोड़ा कम्बोह थाने की पुलिस को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। उन्हें देखकर ट्रैक्टर और जेसीबी चालक वाहनों को छोड़कर मौके से भाग निकले।
खनन अधिकारी और पुलिस सात ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक जेसीबी मशीन को थाने ले आई और उन्हें सीज कर दिया।वहीं पुलिस ने मौके से ब्लाक प्रमुख लिखी कार भी सीज की है। प्रदेश में लगभग तीन साल से अवैध रूप से चल रहे खनन पर पाबंदी है। डीएम ने सभी थानों के थानाध्यक्षों को क्षेत्र में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के आदेश दिए थे, इसके बाद भी खनन माफिया के हौसले बुलंद हैं। सरकार व जिलाधिकारी के आदेश का पालन भी पुलिस नहीं करवा पा रही है। जनपद के चंदौसी तहसील क्षेत्र के बहजोई थाना क्षेत्र में बिना अनुमति के ही बड़े पैमाने पर रात में ही खनन का काम होता है। वहीं संभल तहसील क्षेत्र के हयातनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर धतरा, हाजीपुर पैतियां और थाना कैलादेवी क्षेत्र के गांव रझेड़ा सलेमपुर, लालपुर सहित कई गांव में खनन का काम चल रहा है।
ऐचोड़ा थाना क्षेत्र के गांव मंढ़ावली रसूलपुर के श्मशान घाट में शनिवार देर रात में जेसीबी मशीन और सात ट्रैक्टर ट्रॉलियों से बड़े पैमाने पर सफेद बालू का खनन का काम चल रहा था। मुखबिर ने डीएम को सूचना दी। सूचना मिलने पर डीएम ने खनन अधिकारी को मौके पर पहुंचकर देखने के आदेश दिए। खनन अधिकारी सोमेंद्र तिवारी थाने की पुलिस को साथ लेकर पहुंचे। उन्हें बड़े पैमाने पर सफेद बालू का खनन होते मिला। पुलिस की गाड़ी को देखकर ट्रैक्टर और मशीन चालक मौके से भाग निकले। पुलिस ट्रैक्टर ट्रालियां और मशीन को थाने ले आई और उन्हें सीज कर दिया। साथ ही मौके पर एक कार भी बरामद की है, जिस पर ब्लाक प्रमुख भाजपा लिखा था। पुलिस ने उसे भी सीज कर दिया है।
ग्रामीणों ने रात में ही किया बालू उठाने का विरोध
गांव मंढावली रसूलपुर के श्मशान घाट के पास सफेद बालू का खनन बड़े पैमाने पर किया जा रहा था। ग्रामीणों ने रात में ही सफेद बालू उठाने का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि रात में ही डीएम संजीव रंजन को सूचना दी थी।
जिलाधिकारी कार्यालय से मामले की सूचना मिली
खनन अधिकारी सोमेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि उन्हें जिलाधिकारी कार्यालय से मामले की सूचना मिली। उनके मौके पर पहुंचने से पूर्व ही ऐचोड़ा कम्बोह थाने की पुलिस वहां मौजूद थी। मौके से कुल नौ वाहनों को पकड़ा गया, वहां मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि पहले अंदर जंगल में तीन दिन पहले गाय और बच्चा श्मशान घाट में जेसीबी चलाई, वहां से बालू नहीं मिली तो माफिया ने दूसरे स्थान पर खुदाई शुरू कर दी।
