अयोध्या में फूटा कोरोना बम, एक साथ मिले पांच नए केस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। अयोध्या में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ता जा रहा है। रविवार को पांच और केस सामने आने के बाद जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 11 हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रवि ने बताया कि तीन केस शहर के हैं, जबकि दो केस ब्लॉक से आए है। तारुन और मसौधा ब्लॉक में आए …

अयोध्या। अयोध्या में कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ता जा रहा है। रविवार को पांच और केस सामने आने के बाद जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या 11 हो गई। जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रवि ने बताया कि तीन केस शहर के हैं, जबकि दो केस ब्लॉक से आए है।

तारुन और मसौधा ब्लॉक में आए कोरोना पाजीटिव मरीज मुंबई और दिल्ली से आए थे, जबकि शहर में आए केस की ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी अभी नहीं हो पाई है। पॉजीटिव मरीजों में दो महिलाएं व तीन पुरुष शामिल हैं। शहर की दो महिला व एक पुरुष पॉजीटिव आए हैं, जिसमें से एक महिला अपने पति के कान्टेक्ट में आने के बाद पॉजीटिव हुई है। सभी का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिग के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:-जिस 100 साल पुराने मंदिर पर चरमपंथियों ने किया था हमला, अब वहां भारत, अमेरिका, यूएई के 200 हिंदु श्रद्धालुओं ने की पूजा

महाराणा प्रताप की प्रतिमा को मिला गया ठौर

वर्षों से उपेक्षा की शिकार महाराणा प्रताप की प्रतिमा आखिरकार ठौर मिल ही गया। विकास प्राधिकरण की तरफ से जैसे ही प्रतिमा को जगह मिलने की घोषणा हुई तो अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के पदाधिकारियों की तो बांछें ही खिल उठी। राष्ट्र गौरव महाराणा प्रताप की प्रतिमा को लगाने के लिए स्थान न मिलने के कारण बहुत दिनों से परिषद परेशान था। उसको अन्तिम स्वीकृति विकास प्राधिकरण ने जब कम्पनी गार्डन के बगल नव निर्मित पाार्क में लगाने की दी तो खुशी की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: अपहरण की घटना को पुलिस ने 36 घंटे में सुलझाया, पीड़ित व्यक्ति को सुरक्षित बरामद किया

संबंधित समाचार