बिजनौर : कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोग गंभीर
बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार माननगर के समीप रोड पार करते समय बाइक की कार से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार चेतराम निवासी दल्लीवाला (51) और प्रेमराज (36) निवासी आनंदीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस …
बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। कार व बाइक की भिड़ंत में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार माननगर के समीप रोड पार करते समय बाइक की कार से टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार चेतराम निवासी दल्लीवाला (51) और प्रेमराज (36) निवासी आनंदीपुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस की मदद से घायलों को सीएचसी अफजलगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर के अनुसार प्रेमराज के पैर में फ्रैक्चर हैं। जिसके चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
