बिजनौर : पुलिसकर्मियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
बिजनौर, अमृत विचार। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, गुमशुदा बच्चों, की बरामदगी, अज्ञात अभियोगों को वर्कआउट करने, महिला अपराध से …
बिजनौर, अमृत विचार। रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, गुमशुदा बच्चों, की बरामदगी, अज्ञात अभियोगों को वर्कआउट करने, महिला अपराध से सम्बन्धित मामलों में की गई निरोधात्मक कार्रवाई व महिला अपराधों पर पूर्ण अंकुश लगाने, पुराने मामलों का त्वरित निस्तारण, अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने, हत्या, दुष्कर्म, लूट, डकैती, चोरी, अपहरण के अपराधों पर पूर्णतया अंकुश लगाने व प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आईजीआरएस के लंबित संदर्भों की समीक्षा की गई।
इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारी, प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक, यातायात प्रभारी, निरीक्षक प्रज्ञान, समस्त शाखा प्रभारी, प्रभारी सोशल मीडिया सैल व सैनिक सम्मेलन में आए हुए अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
