अमरोहा : छात्रा से दुष्कर्म व अपहरण का तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार
अमरोहा, अमृत विचार। बंदूक की नोंक पर छात्रा का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में संलिप्त दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव चक धनौरी की रहने वाली एक दलित छात्रा का 15 दिसंबर …
अमरोहा, अमृत विचार। बंदूक की नोंक पर छात्रा का अपहरण करने के बाद दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना में संलिप्त दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव चक धनौरी की रहने वाली एक दलित छात्रा का 15 दिसंबर को अपहरण हो गया था। गांव के ही कुछ युवकों ने तमंचे की नोंक पर उसका अपहरण कर लिया था। परिजनों ने गांव के ही हैदर पुत्र अकबर अली, भूरा पुत्र छोटन, आदिल पुत्र आबिद, सुलेमान व तालिब पुत्र इलियास पर छात्रा का अपहरण करने का मामला दर्ज कराया था।
एसपी पूनम के आदेश के बाद छात्रा को बरामद करने के लिए तीन टीमें लगा दी थीं। 26 दिसंबर को पुलिस ने छात्रा को बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। छात्रा के बयान के बाद आरोपी हैदर अली पर दुष्कर्म की धारााएं बढ़ा दी गई थीं। जब से आरोपी फरार चल रहा था।
रविवार को पुलिस ने छात्रा के अपहरण के मुख्य आरोपी हैदर अली पुत्र अकबर अली निवासी ग्राम चक धनौरी को बंबूगढ़ चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। सीओ सिटी वीके राणा ने बताया कि दलित छात्रा के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी हैदर अली को गिरफ्तार कर लिया गया है।
