बरेली: शादी से किया इनकार तो दोस्तों में बांट दिया युवती का फोन नंबर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को पहले तो फोन कर गालियां दीं। बाद में वह उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा। अब उसने युवती का मोबाइल नंबर दोस्तों और अन्य लोगों में वायरल कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी …

बरेली, अमृत विचार। शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को पहले तो फोन कर गालियां दीं। बाद में वह उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देने लगा। अब उसने युवती का मोबाइल नंबर दोस्तों और अन्य लोगों में वायरल कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

इज्जतनगर की रहने वाली युवती ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी शादी की बात पीलीभीत के अशोक कॉलोनी निवासी हिमांशु महेन्दु से चल रही थी। लड़की पक्ष ने जब उसके बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला की उसकी आम शोहबत अच्छी नहीं है। इसके चलते लड़की ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

इसपर आरोपी ने लड़की को फोन कर धमकाया। बाद में आरोपी ने लड़की का मोबाइल नंबर दोस्तों को दे दिया। आरोप है कि इसके बाद से वे लोग भी उसे धमकाने लगे।

संबंधित समाचार