बरेली: जिले में 306596 किशोरों को कोरोना रोधी वैक्सीन लगाने का लक्ष्य
बरेली, अमृत विचार। सोमवार से किशोरों को कोरोना रोधी टीका लगाना शुरू हो जाएगा। जिले में 306596 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सोमवार को 5400 किशोरों को टीका लगाया जाएगा। जिसके लिए जिले भर में 38 केंद्र विभाग ने निर्धारित कर दिए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार रविवार दोपहर बाद वैक्सीन …
बरेली, अमृत विचार। सोमवार से किशोरों को कोरोना रोधी टीका लगाना शुरू हो जाएगा। जिले में 306596 किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। सोमवार को 5400 किशोरों को टीका लगाया जाएगा। जिसके लिए जिले भर में 38 केंद्र विभाग ने निर्धारित कर दिए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार रविवार दोपहर बाद वैक्सीन पंजीकरण के लिए स्लॉट खोल दिए गए थे।
वहीं किशोर केंद्र पर आकर भी ऑन स्पॉट पंजीकरण भी करा सकते हैं। किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी कार्यालय में संपर्क किया जा सकता है। जिले भर में ऐसे को-मॉर्विड यानि ऐसे बुजुर्ग जो कि गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। उन्हें भी इस चरण में कोरोना रोधी टीका लगाया जाएगा।
जिले में ऐसे 82097 बुजुर्गों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 10 जनवरी से बुजुर्गों का वैक्सीनेशन की शुरूआत की जाएगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आरएन सिंह ने बताया कि शासनादेश के अनुपालन में 306596 किशोरों का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सोमवार को 38 केंद्रोंपर 5400 किशोरों को प्रतिरक्षित किए जाने का लक्ष्य है।
