बरेली: रेलवे प्रशासन ने 16 ट्रेनों को किया निरस्त, कई का बदला रूट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के रोजा रेल खंड में दोहरीकरण का कार्य इन दिनों किया जा रहा है। जिसके चलते विद्युतीकरण का काम पूरा किया गया है। अब 3 से 7 जनवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग जैसे तमाम काम किए जाने हैं। ऐसे में काफी संख्या में ट्रेनें प्रभावित होने वाली हैं। मुरादाबाद …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के रोजा रेल खंड में दोहरीकरण का कार्य इन दिनों किया जा रहा है। जिसके चलते विद्युतीकरण का काम पूरा किया गया है। अब 3 से 7 जनवरी तक नॉन इंटरलॉकिंग जैसे तमाम काम किए जाने हैं। ऐसे में काफी संख्या में ट्रेनें प्रभावित होने वाली हैं।

मुरादाबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह के मुताबिक करीब 16 ट्रेनों को निरस्त किया गया है। वहीं काफी संख्या में ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। 3 गाड़ियों को निर्धारित समय से 3 से 4 घंटे देरी से चलाया जाएगा। कोलकाता- जम्मू तवी अमृतसर- डिब्रूगढ़, अमृतसर दरभंगा, काठगोदाम, काशी विश्वनाथ, नौचंदी, बेगमपुरा, त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत काफी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी।

यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त

ट्रेन नंबर कहां से कहां तक कब से कब तक
15211 दरभंगा-अमृतसर 3 और 6 जनवरी
15212 अमृतसर-दरभंगा 5 और 8 जनवरी
05043 लखनऊ-काठगोदाम 5 से 6 जनवरी
05044 काठगोदाम-लखनऊ 6 से 7 जनवरी
04511 प्रयागराज-सहारनपुर 5 से 7 जनवरी
04512 सहारनपुर-प्रयागराज 4 से 6 जनवरी
05127 मंडुवाडीह-नई दिल्ली 5 जनवरी
05128 नई दिल्ली-मंडुवाडीह 6 जनवरी
12237 वाराणसी-जम्मूतवी 4 से 6 जनवरी
12238 जम्मूतवी-वाराणसी 5 से 7 जनवरी
22407 वाराणसी-आनंद विहार 6 जनवरी
22408 आनंद विहार-वाराणसी 7 जनवरी
04305 बालामऊ-शाहजहांपुर 3 से 7 जनवरी
04306 शाहजहांपुर-बालामऊ 4 से 8 जनवरी
04337 सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर 3 से 7 जनवरी
04338 शाहजहांपुर-सीतापुर सिटी 4 से 8 जनवरी

बदले मार्ग और देरी से चलेंगी यह ट्रेनें
1 14009 बापूधाम मोतीहारी-आनंद विहार 4 जनवरी , 15529 सहरसा-अमृतसर 5 जनवरी, 15621 कामाख्या-आनंद विहार 6 जनवरी,15273 रक्सौल-आनंद विहार 5 जनवरी, 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर, 5 जनवरी, 04654 अमृतसर न्यू जलपाईगुड़ी 5 जनवरी, 05656 श्री वैष्णों देवी कटरा-कामाख्या 5 जनवरी, 12332 जम्मूतवी हावड़ा 6 जनवरी, 15530 आनंद विहार-सहरसा 6 जनवरी, 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ 6 जनवरी, 12557 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार 6 जनवरी, 12558 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर 5 और 7 जनवरी, 13257 दानापुर-आनंद विहार 5 जनवरी, 13258 आनंद विहार दानापुर 5 और 6 जनवरी 22199 ग्वालियर बलरामपुर 5 जनवरी, 22200 बलरामपुर ग्वालियर 6 जनवरी को बदले हुए मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं 13152 जम्मूतवी-कोलकाता 6 जनवरी को 240 मिनट, 12369 हावड़ा-देहरादून 6 जनवरी को 300 मिनट, 20504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ 7 जनवरी को 60 मिनट की देरी से चलाया जाएगा।

संबंधित समाचार