बरेली: जिला अस्पताल में मास्क लगाना अनिवार्य, नहीं देखेंगे डाक्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मामले के चलते अब महाराणा प्रताप संयुक्त चिकित्सालय में पूर्व में लागू की गईं कोरोना बचाव की गाइड लाइन दोबारा से अमल में लाने की कवायद जारी कर दी गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी यानि बाह्य रोगी विभाग में बिना मास्क इलाज कराने आने वाले मरीजों को गंभीर …

बरेली, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मामले के चलते अब महाराणा प्रताप संयुक्त चिकित्सालय में पूर्व में लागू की गईं कोरोना बचाव की गाइड लाइन दोबारा से अमल में लाने की कवायद जारी कर दी गई है। जिला अस्पताल की ओपीडी यानि बाह्य रोगी विभाग में बिना मास्क इलाज कराने आने वाले मरीजों को गंभीर परिस्थितयों में भी इलाज नहीं दिया जाएगा। हाल ही में इस बाबत आदेश अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक ने समस्त डाक्टरों और नर्सिंग स्टाफ की बैठक लेकर जारी कर दिए हैं।

जिला अस्पताल के ओपीडी में रोजाना करीब 1200 से 1600 मरीज इलाज और परामर्श के लिए आते हैं, क्योंकि अब कोरोना दोबारा तेजी से पांव पसार रहा है। बचाव के चलते ओपीडी में आने वाले मरीजों की सघन निगरानी हो सके इसके लिए दो सदस्यीय टीमें ओपीडी गेट और परिसर मे बिना मास्क आने वाले मरीजों को बाहर करेंगी। बिना मास्क वाले मरीजों को ओपीडी में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। डाक्टरों के कमरे के बाहर बेतरतीब लगने वाली लाइनों में भी अब कड़ाई से शारीरिक दूरी का पालन कराया जाएगा।

बिना एंटीजन रिपोर्ट के नहीं होंगे टेस्ट
कोरोना की दूसरी लहर से पहले ही जिला अस्पताल में खून, पेशाब समेत अन्य जांचें कराने से पहले कोरोना एंटीजन जांच दिखाना अनिवार्य था। जल्द ही यह व्यवस्था भी जिला अस्पताल में दोबारा लागू कर दी जाएगी। कोरोना की एंटीजन रिपोर्ट दिखाने के बाद ही स्टाफ मरीजों के ब्लड संबंधी जांच को नमूना लेगा। कोरोना रिपोर्ट न होने पर नमूना नहीं लिया जाएगा।

बिना मास्क ओपीडी में आने वाले मरीजों को इलाज नहीं दिया जाएगा। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर निर्देश दिए गए हैं। निगरानी को टीमें भी लगाई गईं हैं। शासन से निर्देश मिलने के बाद पैथोलॉजी जांच से पहले एंटीजन रिपोर्ट की अनिवार्यता भी लागू कर दी जाएगी। -डॉ. सुबोध शर्मा, अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक, जिला अस्पताल

संबंधित समाचार