रायबरेली: अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
रायबरेली। बांदा बहराइच हाइवे पर नंदाखेड़ा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम …
रायबरेली। बांदा बहराइच हाइवे पर नंदाखेड़ा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया । सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है ।
रविवार रात बांदा-बहराइच हाइवे पर नंदाखेड़ा गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तुलसीदीन (50) पुत्र ईश्वरदीन निवासी रहंवा थाना हरचंदपुर गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना अध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी ।
घने कोहरे के कारण लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत
घना कोहरा होने से ऊंचाहार में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर अरखा प्लाई फैक्ट्री के पास ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक के खलासी की हाईवे पर ही मौत हो गई। वहीं दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस घायलों को सीएचसी ले आई। जहां से गंभीर अवस्था में कंटेनर चालक को जिला अस्पताल रेफर किया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कंटेनर सड़क से उतर खर खंती में घुस गया।
पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें-घने कोहरे के कारण लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हुआ बड़ा हादसा, एक की मौत
