श्री जगन्नाथ मंदिर एक बार फिर भक्तों के लिए खुला, 12वीं शताब्दी में बना था मंदिर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुरी, ओडिशा। श्री जगन्नाथ मंदिर 31 दिसंबर से तीन दिनों तक बंद रहने के बाद एक बार फिर सोमवार को भक्तों के लिए खोल दिया गया। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-​​19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नए साल के आसपास भीड़ से बचने के लिए 12वीं शताब्दी के …

पुरी, ओडिशा। श्री जगन्नाथ मंदिर 31 दिसंबर से तीन दिनों तक बंद रहने के बाद एक बार फिर सोमवार को भक्तों के लिए खोल दिया गया। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के एक अधिकारी ने बताया कि कोविड-​​19 के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नए साल के आसपास भीड़ से बचने के लिए 12वीं शताब्दी के मंदिर को बंद कर दिया गया था।

इन तीन दिन के दौरान पुजारियों और सेवकों ने मंदिर में सभी अनुष्ठान किए। मंदिर को रोगाणुमुक्त करने का काम भी किया गया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संबंधी सभी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए, भक्तों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़े-

मंत्री नकवी बोले- भारत की मिली-जुली संस्कृति के खिलाफ सांप्रदायिक साजिश नहीं होगी कामयाब

संबंधित समाचार