रामपुर में तीन और निकले कोरोना संक्रमित, संख्या बढ़कर हुई 13

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में तीन और कोरोना मरीज निकले। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। दो लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। सभी का घर पर इलाज शुरु कर दिया है। जिले में …

रामपुर, अमृत विचार। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में तीन और कोरोना मरीज निकले। इसके बाद जिले में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है। दो लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं। सभी का घर पर इलाज शुरु कर दिया है।

जिले में एक बार फिर से कोरोना अपने पैर पसार रहा है। लगातार संक्रमित रोगियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जिसकी वजह से लोगों में खौफ बढ़ रहा है। चौबीस घंटे में कोरोना के तीन नए रोगी सामने आए हैं। शहर के गौखाना निकट जैन मंदिर निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य शामिल हैं। जिसमें एक महिला भी संक्रमित हुई है। इसके अलावा स्वार निवासी युवक भी संक्रमित हुआ है।वह विदेश से वापस लौटा था। जिले में कोरोना रोगियों की संख्या बढ़कर 13 पहुंच गई है।

संबंधित समाचार