बरेली: 15 से 18 साल तक के बच्चों का वैक्सीनेशन शुरू, जिले में बनाए गए 38 सेंटर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। देश भर में आज से कोरोना के खिलाफ एक और बड़ी लड़ाई शुरू हो गई है। आज से 15 से लेकर 18 साल तक के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। इस उम्र के बच्चों के लिए अलग से वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। इधर बरेली के जिला …

बरेली, अमृत विचार। देश भर में आज से कोरोना के खिलाफ एक और बड़ी लड़ाई शुरू हो गई है। आज से 15 से लेकर 18 साल तक के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। इस उम्र के बच्चों के लिए अलग से वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। इधर बरेली के जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भी सोमवार को वैक्सीनेशन शुरू हो गया है।

जहां अपना रजिस्ट्रेशन कराने वाले किशोरों को वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में तीन लाख छह हजार पांच सौ छियानवे किशोरों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। जिसके लिए जिले भर में 38 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं। कोविन एप के जरिए वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है, बच्चे अपने माता पिता के मोबाइल नंबर से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इसके अलावा वैक्सीनेशन सेंटर पर भी ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है। सीएमओ डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि तीसरी लहर आशंका के चलते सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दूसरी लहर में ऑक्सीजन की काफी किल्लत हुई थी, लेकिन इस बार पूरे बरेली जनपद में ऑक्सीजन कम नहीं पड़ेगी। साथ ही उन्होंने सभी लोगों ने वैक्सीन लगवाने की अपील करते हुए कहा कि टीका लगवाने के बाद संक्रमण ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा पाता है।

ये भी पढ़े-

बरेली: बच्चे की मौत प्रकरण में दो अधिकारी निलंबित, प्रधान पर एफआईआर के निर्देश

संबंधित समाचार