अयोध्या: जिला पंचायत बैठक में 31.87 करोड़ को किया अनुमोदित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिला पंचायत की बजट बैठक सोमवार को अटल सभागार में हुई। इस दौरान वर्तमान वित्तीय वर्ष के पुनरीक्षित बजट और आगामी वित्तीय वर्ष के बजट पर विचार विमर्श के साथ अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत की बजट बैठक में शासन से प्राप्त टाइड ग्रान्ट के अन्तर्गत जनपद अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट …

अयोध्या। जिला पंचायत की बजट बैठक सोमवार को अटल सभागार में हुई। इस दौरान वर्तमान वित्तीय वर्ष के पुनरीक्षित बजट और आगामी वित्तीय वर्ष के बजट पर विचार विमर्श के साथ अनुमोदन किया गया। जिला पंचायत की बजट बैठक में शासन से प्राप्त टाइड ग्रान्ट के अन्तर्गत जनपद अयोध्या के ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट से आच्छादित हो रहे 750 गांव का प्रसंग ज्वलंत रहा। वर्ष 2022-23 के प्रस्ताविक आय-व्यय के अनुमान में 44.04 करोड़ आय के सापेक्ष 31.87 करोड़ को अनुमोदित किया गया।

बैठक में अध्यक्ष रोली सिंह, सीडीओ अनीता यादव, सांसद व सभी तहसीलों के विधायक के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारियों से सदस्यों द्वारा जनहित के प्रश्न पूछे गये।

अध्यक्ष रोली सिंह ने अपने समापन भाषण में कहा कि आज इस सदन में जिला पंचायत, अयोध्या के आगामी वित्तीय वर्ष का अनुमानित बजट के साथ-साथ वर्तमान वित्तीय वर्ष के पुनरीक्षित बजट और आगामी वर्ष की प्राप्त होने वाली अनुमानित ग्रान्ट पर प्रस्ताव आमंत्रित किए जाने पर विचार विमर्श कर कार्रवाई सम्पन्न हो रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के समर्थन और सहयोग से इस सदन में लिए गये सभी निर्णय जिला पंचायत, अयोध्या के जनहित के कार्यों को नई दिशा प्रदान करेंगे।

अयोध्या: चौरासी कोसी परिक्रमा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे गडकरी

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अयोध्या में परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने का सिलसिला जोरों पर चल रहा है। अभी करोड़ों की परियोजनाओं का तोहफा देकर गए सीएम योगी आदित्यनाथ को दस दिन भी नहीं हुए हैं कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अयोध्या में 6 जनवरी को 6 परियोजनाओं का शिलान्यास करने आ रहे हैं।

पूरी खबर पढ़नें के लिए यहां क्लिक करें- अयोध्या: चौरासी कोसी परिक्रमा की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे गडकरी

संबंधित समाचार