कोरोना हराने के लिए किशोर व किशोरियों को लगने लगी वैक्सीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। कोरोना को हराने के लिए सोमवार से 15 से 18 उम्र के किशोरवय लोगों को वैक्सीन लगने लगी। जिले के 21 केंद्रों में टीकाकरण अभियान चलेगा। पहले दिन किशोर-किशोरी वैक्सीन लगवाने को लेकर खासे उत्साहित दिखे। जिले में 2.05 लाख किशोर-किशोरियों कोरोना की वैक्सीन लगेगी। इसके लिए पहली जनवरी से पोर्टल पर पंजीकरण की …

रायबरेली। कोरोना को हराने के लिए सोमवार से 15 से 18 उम्र के किशोरवय लोगों को वैक्सीन लगने लगी। जिले के 21 केंद्रों में टीकाकरण अभियान चलेगा। पहले दिन किशोर-किशोरी वैक्सीन लगवाने को लेकर खासे उत्साहित दिखे। जिले में 2.05 लाख किशोर-किशोरियों कोरोना की वैक्सीन लगेगी। इसके लिए पहली जनवरी से पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई वहीं सोमवार से टीकाकरण शुरू कर दिया गया।

शहर में जिला अस्पताल और गोराबाजार स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण किया गया। वैक्सीन लगवाने को लेकर सुबह से ही लाइन लगी रही। हर दिन 2100 किशोर-किशोरियों को वैक्सीन लगेगी। पहले दिन 1700 ने वैक्सीन लगवाई। इससे पता लगा कि वैक्सीनेशन को लेकर किशोरवय लोगों में खासा उत्साह है।

सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में किशोर-किशोरियों को कोरोना वैक्सीन लगना शुरू कर दिया गया। साथ ही 25 हजार से अधिक हेल्थ व फ्रंटलाइन वर्करों के साथ ही दो लाख से अधिक बुजुर्गों को बूस्टर डोज देने की भी तैयारी है।

कोरोना की तीसरी लहर को लेकर किया गया जागरूक

रायबरेली। जनपद के मशहूर फिजिशियन व मनोचिकित्सक डॉक्टर वीपी सिंह द्वारा कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए लालगंज ब्लाक के उतरागौरी गांव के झारखंडी माता मंदिर के प्रांगण में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 रोगियों की स्वास्थ्य समस्याओं को सुनकर उनका परीक्षण किया गया और दवा वितरित की गईं। वहीं मानसिक उलझन से ग्रस्त रोगियों की काउंसलिंग की गई और संबंधित दवाओं का भी वितरण किया गया।

यह भी पढ़ें:-बुल्ली बाई मामला: मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- यह भाजपा के अल्पसंख्यकों के बार-बार अमानवीकरण का है परिणाम

संबंधित समाचार