संभल : रैली निकाल नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का दिया संदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल /सिरसी, अमृत विचार। नगर वासियों को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बताने के लिए रैली निकाली गई। रैली में नगर पंचायत क्षेत्र के बहमन पब्लिक स्कूल सिरसी के एनसीसी कैडेट और जवाहरलाल मैमोरियल इंटर कॉलेज सिरसी के छात्रों ने भाग लिया। रैली को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने …

संभल /सिरसी, अमृत विचार। नगर वासियों को पॉलिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बताने के लिए रैली निकाली गई। रैली में नगर पंचायत क्षेत्र के बहमन पब्लिक स्कूल सिरसी के एनसीसी कैडेट और जवाहरलाल मैमोरियल इंटर कॉलेज सिरसी के छात्रों ने भाग लिया। रैली को पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जिलाधिकारी संजीव रंजन के आदेश पर बहमन पब्लिक स्कूल सिरसी के एनसीसी के छात्र, जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कॉलेज सरसी के छात्रों ने रैली निकालकर नगर पंचायत के लोगों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसानों के बारे में जानकारी दी। रैली को नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वसीम खां, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी पृथ्वीराज यादव, मनोज कुमार रस्तोगी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली नगर पंचायत से होती बाजार, विभिन्न वार्डों से होती हुई नगर पंचायत कार्यालय पर समाप्त की गई। इस दौरान दुकानदारों और अन्य लोगों को पॉलिथीन के प्रयोग से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर जुर्माने के बारे में पंपलेट वितरित कर जानकारी दी। छात्रों द्वारा रैली के दौरान प्लास्टिक हटाओ, बीमारी भगाओ।

हम सब ने यह ठाना है सिरसी को प्लास्टिक मुक्त बनाना है आदि नारे लगा कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को संबोधित कर अधिकारी अधिशासी अधिकारी ने प्रतिबंध पॉलीथिन का प्रयोग रोकने के लिए छात्रों को प्रेरित किया।

संबंधित समाचार