बिजनौर : बंद मकान से चार लाख के जेवरात समेत छह लाख की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। चोरों ने जलालाबाद में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर घर में रखी दो लाख की नकदी समेत चार लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गये। इससे पहले भी चोर एक सप्ताह में करीब आधा दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जिसमें भाजपा नेत्री लीना सिंघल के …

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। चोरों ने जलालाबाद में बंद पड़े मकान का ताला तोड़कर घर में रखी दो लाख की नकदी समेत चार लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गये। इससे पहले भी चोर एक सप्ताह में करीब आधा दर्जन चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। जिसमें भाजपा नेत्री लीना सिंघल के घर को भी चोरों ने नहीं बख्शा। लेकिन, पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई है, जिससे लोगों में भय व्याप्त है।

जानकारी के अनुसार रविवार की रात जलालाबाद नेशनल हाईवे पर बंद पड़े रिजवान के घर में चोर पड़ोसी के घर का ताला तोड़कर छत के रास्ते घुस गये और घर में रखी नकदी समेत सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गये। जब पीडित घर पर वापस लौटा तो घर में इधर-उधर बिखरा पड़ा सामान देखकर उसके होश उड़ गये।

आननफानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और चोरों को जल्द पकडने का दावा किया है। पीडित रिजवान ने बताया कि वह चांदपुर अपनी ससुराल गया था। जब वह वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पडा था।

जिसमें चोर करीब दो लाख रुपये नकद और चार लाख के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर ले गये है। घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से बचने के लिए चोर पडोसी के घर का ताला तोडकर छत के रास्ते घर में प्रवेश किये हैं। थानाअध्यक्ष दिनेश चंद गौड़ का कहना है कि चोरी एवं अन्य अपराधिक घटनाओं के शीघ्र खुलासे को लेकर टीम का गठन किया गया है। जल्द ही घटनाओं का खुलासा कर दिया जायेगा।

संबंधित समाचार