झांसी: जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण कर जांची व्यवस्थाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच झांसी के जिलाधिकारी ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण करने के दौरान कोविड की तीसरी लहर की आशंकाओं के मद्देनजर तैयारियों का जायजा तो लिया …

झांसी। देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की बढ़ती संख्या के बीच झांसी के जिलाधिकारी ने महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार को औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार ने मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण करने के दौरान कोविड की तीसरी लहर की आशंकाओं के मद्देनजर तैयारियों का जायजा तो लिया ही साथ ही डॉक्टर को नये साल की बधाई भी दी।

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज में स्थापित आक्सीजन प्लांट को देखा और दोनों प्लांट को पूरी क्षमता के साथ क्रियाशील करने के निर्देश दिए। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कहा कि ऑक्सीजन गैस प्लांट की क्रियाशीलता का भी परीक्षण कर लिया जाए ताकि कोई समस्या ना हो, विशेषकर प्लांट को पूरी क्षमता पर डीज़ल जेनरेटर पर चलाकर देख लिया जाय, जिससे नारमल पावर सप्लाई नहीं आने पर भी प्लांट काम कर सकें और संक्रमित व्यक्ति का इलाज अनवरत चल सके। ऑक्सीजन पाइप का प्रेशर टेस्ट भी कर लिया जाय जिससे लीकेज की संभावना न हों।

उन्होंने निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड एवं वेंटिलेटर युक्त वार्ड का निरीक्षण किया और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सकारात्मक रूप से कार्य करने की आवश्यकता है, इसके लिए ऐसा ग्रुप बनाया जाए, जिसमें ज्ञान का आदान- प्रदान हो, उसमें प्रशासन स्तर के अधिकारी और डॉक्टर को जोड़ा जाएँ, जिससे बीमारी से संबन्धित नए-नए प्रोटोकॉल के बारे में सभी को जानकारी दे दी जाए। साथ ही डॉक्टर अपने अनुभव भी साझा करे, या जिस जगह सुविधाओं का अभाव है, वह सूचना दी जाए जिससे कि प्रशासन स्तर से सुविधा पहुंचायी जा सके।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जहां-जहां पीकू वार्ड बनाया जा रहा है वहां सभी तैयारियां पूर्व से ही करना सुनिश्चित कर लें।
उन्होंने सुझाव दिया कि जिन केन्द्रों पर पीकू बनाए जा रहे हैं, वहां एक काउन्सलर भी नियुक्त किया जाए जो लोगों को सही जानकारी देने में मदद करे, जिससे कि लोग परेशान होकर यहां-वहां न भटके। मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज डॉ. एन एस सेंगर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार, प्रधानाचार्य डॉ. अंशुल जैन, सीएमएस डॉ. हरीश चंद्रा, डॉक्टर नीरज बरोनिया, डॉ. जितेंद्र कुमार, एसआईसी और अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-झांसी मंडलायुक्त डॉ. अजय शंकर का चैंबर्स ऑफ कॉमर्स ने किया सम्मान

संबंधित समाचार