बहराइच में फूटा कोरोना बम, मिले चार नए संक्रमित मरीज
बहराइच। बहराइच में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। सोमवार को चार और लोग करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच पहुंच गई है। जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। अभी सिर्फ एक ही संख्या थी। दूसरे प्रदेशों से आए …
बहराइच। बहराइच में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या एकाएक बढ़ गई है। सोमवार को चार और लोग करोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच पहुंच गई है। जिले में कोरोना की तीसरी लहर ने दस्तक दे दी है। अभी सिर्फ एक ही संख्या थी। दूसरे प्रदेशों से आए चार श्रमिक कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
सीएमओ डॉ. सतीश कुमार सिंह ने बताया कि बहराइच निवासी युवक मनाली टहलने गया था। वापस आया तो उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक को होम आइसोलेट करा दिया गया है। दूसरा संक्रमित बिहार का निवासी है। वह जिले में मजदूरी के लिए आया था। उसकी भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इसके अलावा दो लोग रविवार की रिपोर्ट में पॉजिटिव आए हैं। बताया कि 24 घंटे में चार कोरोना पॉजिटिव आए हैं।
संक्रमित किए गए होम आइसोलेट
सीएमओ ने बताया कि अब तक जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या पांच हो गई है। किसी भी संक्रमित में लक्षण नहीं मिले हैं, सभी की हालत स्थिर है। ऐसे में सभी का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है।
राणी सती दादी का मनाया गया विवाह उत्सव
शहर के रेलवे स्टेशन स्थित श्री श्याम मंदिर में राणी सती दादी का विवाह उत्सव मनाया गया। महिला श्रद्वालुओं ने श्रृंगार कर विवाह उत्सव को सफल बनाया। राणी सती दादी के भजनों ने श्रद्वालु थिरकते नजर आए। महिलाओं ने श्रृंगार से जुड़े सामान का चढ़ावा भी किया। विवाह उत्सव के बाद मंदिर परिसर में आए सभी श्रद्वालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: गांधीवादी सिद्धांतों के पक्के सिपाही थे पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामकिंकर
