अमरोहा : गन्ना लदे ट्रक ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। खाद गुर्जर चौराहे पर ई-रिक्शा में गन्ने से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। क्षेत्र के ढ्यौटी निवासी समरवती पत्नी बृहमजीत सिंह की गजरौला थाना क्षेत्र के वारसाबाद में मायका है। वह सोमवार की सुबह गजरौला में अपने चचेरे देवर चेतन राम किशन के …

अमरोहा/गजरौला, अमृत विचार। खाद गुर्जर चौराहे पर ई-रिक्शा में गन्ने से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। क्षेत्र के ढ्यौटी निवासी समरवती पत्नी बृहमजीत सिंह की गजरौला थाना क्षेत्र के वारसाबाद में मायका है। वह सोमवार की सुबह गजरौला में अपने चचेरे देवर चेतन राम किशन के घर आईं थी।

यहां ठहरने के बाद शाम को चार बजे अपने मायके जा रही थी। वह खाद गुर्जर चौराहा से ई-रिक्शा में सवार हो गई। ई-रिक्शा वारसाबाद के समीप पहुंचा था, इसी दौरान सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई-रिक्शा पलट गया। जिसमें समरवती व उसका बेटा शिव कुमार सवार दबकर घायल हो गए। उधर, मौका पाकर चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।

हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों ने नीचे दबे घायलों को निकाला। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई और राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने समरवती को देखते ही मृत घोष‌ित कर दिया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि ट्रक की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला की मौत का मामला सामने आया है। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार