बहराइच: सपा कार्यकर्ताओं ने कैसरगंज में निकाली विजय संकल्प यात्रा, जनता से की ये अपील

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जरवल नगर में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान सभी ने किसान और नवजवान विरोधी सरकार को हटाने की अपील जनता से की। जरवल नगर में स्थापित एसआर पेट्रोल पंप से लेकर कैसरगंज सपा कार्यालय तक मसूद आलम के नेतृत्व में साइकिल विजय यात्रा निकाली गई। कैसरगंज …

बहराइच। जरवल नगर में सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने विजय संकल्प साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान सभी ने किसान और नवजवान विरोधी सरकार को हटाने की अपील जनता से की। जरवल नगर में स्थापित एसआर पेट्रोल पंप से लेकर कैसरगंज सपा कार्यालय तक मसूद आलम के नेतृत्व में साइकिल विजय यात्रा निकाली गई।

कैसरगंज बरखुरद्वारा पुर चैराहे तक हजारों कि तादाद में नौजवान और किसानों के साथ साइकिल चलाकर इस किसान विरोधी व नौजवान विरोधी सरकार को बदलने का आह्वान किया। खान ने कहा कि पिछले चार माह से लगातार गांव-गांव पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का सन्देश और समर्थन मांगा है।

राष्ट्रीय सचिव तसलीम खान ने कहा कि नजवानों का हुजूम और जोश देखने को मिल रहा है, जिससे अब समाजवादी सरकार बनाने से कोई नही रोक सकता है। रामतेज यादव,फैय्याज खान, नवमी लाल यादव, नंकुट यादव, अशोक मिश्रा, सूरज सिंह गुफरान खान, जाशीम मंसूरी, मेवा लाल यादव जुम्मन खान, जमालुद्दीन प्रधान नासिर खान,रणवीर यादव, शादाब पहलवान, बबलू शाह, ताहिर प्रधान, इमरान प्रधान, राम भरोसे गौतम, दानिश शेख, इरफान अन्सारी साजू भाई, जाने आलम, लल्ला मास्टर, पुत्ती यादव प्रकाश गौतम प्रदीप गौतम, बलकेश कश्यप,जलालुद्दीन मौजूद रहे।

पयागपुर के मतदान केंद्रों की एसपी ने जांची स्थिति

बहराइच। विधान सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने पयागपुर क्षेत्र में जायजा लिया। एसपी ने मतदान केंद्रों की स्थिति जांची। साथ ही सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश दिए। विधान सभा चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह ने पयागपुर में स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालयों के मतदान स्थल की तैयारी और सुरक्षा की जांच की। कमियों को दूर करने के लिए संबंधित को दिशा निर्देश दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, उप निरीक्षक समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: राणी सती का मनाया गया विवाह उत्सव, महिला श्रद्वालुओं ने किया श्रृंगार

 

 

संबंधित समाचार