भाजपा सरकार आने से प्रदेश से अराजकता का माहौल हुआ खत्म: ज्ञान तिवारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। भाजपा सरकार आने से प्रदेश से अराजकता का माहौल समाप्त हुआ है। प्रदेश का हर नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवन जी रहा है। यह बात सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने सोमवार को रेउसा के गुमई व नकहा ग्राम में जनचौपाल में कही। विधायक ने कहा पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं गुंडाराज व्याप्त था। सपा …

सीतापुर। भाजपा सरकार आने से प्रदेश से अराजकता का माहौल समाप्त हुआ है। प्रदेश का हर नागरिक भयमुक्त वातावरण में जीवन जी रहा है। यह बात सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने सोमवार को रेउसा के गुमई व नकहा ग्राम में जनचौपाल में कही। विधायक ने कहा पहले प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं गुंडाराज व्याप्त था। सपा की सरकार में गुंडागर्दी चरम पर थी, जो भाजपा सरकार में पूर्णतया समाप्त हो चुकी है।

प्रदेश के गुंडे, माफिया या तो प्रदेश छोड़ चुके हैं या सलाखों के पीछे हैं। गुंडों में पुलिस का भय इस कदर व्याप्त है कि वे गले में तख्तियां डालकर सरेंडर कर रहे है योगी सरकार ने गुंडों पर कार्रवाई करने के साथ उनके अवैध घरों एवं मकानों पर बुलडोजर चलवाने का काम किया है जिसके लिए पूरे सूबे में सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं।

विधायक ने कहा कि पीएम मोदी के मंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के तहत कार्य कर रही है। भाजपा सरकार में जो भी योजनाएं संचालित हो रहीं हैं। उनमें किसी भी प्रकार का भेदभाव धर्म, जाति के नाम पर नहीं हो रहा है। हर जरूरतमंद को उन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। जबकि पूर्ववर्ती सरकार में योजनाएं केवल परिवार या सजातीय को लाभ देने के उद्देश्य से ही बनाई जाती रही हैं।

विधायक ने कहा भाजपा सरकार में गरीबों एवं जरूरतमंदों को फ्री में राशन, शिक्षा, वैक्सीन, जांच, इलाज, बिजली कनेक्शन, शौचालय, आवास एवं चिकित्सा बिना किसी भेदभाव एवं बिना भ्रष्टाचार के उपलब्ध करवाई जा रही है। ज्ञान तिवारी ने कहा कि बहुत जल्द विपक्षी पार्टियां जाति के आधार पर बांटकर भरमाने का प्रयास करेंगी, ताकि उनको सत्ता की प्राप्ति हो सके। कहा सभी जानते हैं भाजपा राजनीति केवल सत्ता हासिल करने के लिए नहीं करती, बल्कि भाजपा जनसेवा करने के लिए राजनीति करती है।

यह भी पढ़ें:-सीतापुर: एसडीएम व आबकारी निरीक्षक ने शराब की दुकानों पर की छापेमारी

संबंधित समाचार